जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए ललन सिंह ने दाखिल किया नामांकन, सीएम बने प्रस्तावक

0

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

बिहार में सत्ताधारी दल जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने एक बार फिर से नामांकन दाखिल किया है। जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव सात दिसंबर को होना है। माना जा रहा है कि ललन सिंह निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जायेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए ललन सिंह की उम्मीदवारी के लिए प्रस्तावक बिहार के सीएम नीतीश कुमार बने हैं।

विदित हो कि पिछले वर्ष 31 जुलाई को आरसीपी सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटने के बाद ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद सौंपा गया था। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अब तक जदयू ने एक भी चुनाव नहीं लड़ा है। यह पहला मौका है जब कुढ़नी उपचुनाव में जदयू के उम्मीदवार मैदान में हैं। माना जा रहा है कि कुढ़नी उपचुनाव ललन सिंह के लिए एक अग्निपरीक्षा भी है।

- Sponsored -

- Sponsored -