151 कुमारी कन्याओं के साथ निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा, कलश यात्रा के साथ ही मलमल्ला में यज्ञ हुआ शुरू

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड अंतर्गत मेघौल पंचायत के मलमल्ला ग्राम मे शिव मंदिर के प्रांगण मेंअष्टयाम यज्ञ की शुभ-आरंभ को लेकर गुरुवार की सुबह गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाला गया।

Midlle News Content

शोभा यात्रा में 151 कन्याओं ने यज्ञ परिसर से कलश लेकर मलमल्ला होते हुए। मेघौल पेठिया गांव के रास्ते बूढी गंडक नदी पहुंचकर पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के बाद कलश में जल संग्रह भरा।तत्पश्चात कलश यात्रियों को मेघौल गांव का भ्रमण करते हुए।मेघौल पेठिया के रास्ते यज्ञ स्थल पर पहुंचाया गया।

जहां पुनः वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच कलश स्थापित कर श्री सीताराम नाम अखंड जाप मंत्र का शुभारंभ किया गया। यज्ञ में स्थानीय कीर्तन मंडली कलाकारों के द्वारा श्री राम नाम मंत्र जाप के उच्चारण से पूरा वातावरण राम में हो गया।यज्ञ को सफल बनाने में स्थानीय बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं का भी भारी उत्साह देखा गया।इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -