कुख्यात नागमणी महतो की गिरफ्तारी से लोगो मे खुशी, पुलिस ने भी ली राहत की सांस

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के उत्तरी बेगूसराय का कुख्यात अपराधी चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी निवासी स्व. जय प्रकाश महतो का पुत्र नागमणी महतो की गिरफ्तारी से इलाके के लोगो मे खुशी है। वही पुलिस प्रशासन ने फिलवक्त बहुत बड़ी राहत की सांस ली है। नागमणी महतो के विरुद्ध चेरिया बरियारपुर, खोदावंदपुर के अलावे दूसरे जिला में भी कुल 26 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमे हत्या, लूट, रंगदारी, हत्या का प्रयास के मामले सामिल हैं। नागमणी का घर चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी में जरूर था। लेकिन आपराधिक कर्म स्थली चेरिया बरियारपुर के अलावे खोदावंदपुर थाना क्षेत्र भी था।

Midlle News Content

साथ ही शरणस्थली भी। खोदावंदपुर इलाके में इसने दर्जनों युवको को इसने अपने नेटवर्क में रखा था। ये रंगरूट अपराधी भी नागमणी के निर्देशन में शराब के अवैध कारोबार के साथ आपराधिक घटनाओं का बीबी अंजाम देता था। नागमणी अपराध करने के बाद क्षेत्र ने बाहर नही भगत था।  कुम्भी गांव के आसपास के अलावे खोदावंदपुर के नगरी चौर के बथनाहा बहियार, सरपतही बहियार, चकवा बहियार एवं इसके आसपास का इलाका था। जहां यह पुलिस की गिरफ्तारी के भय से छिपा करता था। इसके खौफ से खोदावंदपुर क्षेत्र के दर्जनों लोग व कृषक मजदूर खासकर महिलाएं दिन में बहियार जाना छोड़ दी थी। जिससे लोगो का खेती किसानी, घास भूसा एवं आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित था। लोगो का इज्जत आबरू असुरक्षित था।

व्यवसायियों में भी इसका दहशत था। हाल के दिनों में ईंट भट्ठा व्यवसायी, सवर्ण कारोबारी इसके निशाने ओर थे। इन्ही आपराधिक आतंक के कारण विगत दिनों नागमणी को पुलिस गिरफ्तार किया और जेल भेजा था। कुछ माह पूर्व ही नागमणी जेल से बाहर निकला था और फिर अपराध की दुनियां में कूद पड़ा। ताजातरीन घटनाओं में कुम्भी स्थित जय जय राम महतो चिमनी पर गोलीबारी एवं रंगदारी की मांग, भट्ठा व्यवसाय अली अहमद से रंगदारी की मांग, रंगदारी की रकम नही देने पर इट भट्ठा व्यवसायी जय जय राम महतो के पुत्र की गाड़ी पर गोलीबारी कर हत्या का प्रयास। बरियापुर पश्चमी निवासी प्रह्लाद महतो की हत्या सहित अनेक संगीन मामले है। इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस खाक छनती रही।

गिरफ्तारी नही हुई। तो सरकार ने नागमणी महतो के ऊपर तीन लाख का इनाम घोषित किया। पुलिसिया दबिश से परेशान होकर आखिरकार नागमणी ने इलाके छोड़ दिया। लेकिन पुलिस ने उसका पीछा नही छोड़ा। और आखिरकार मोबाइल सर्विलांस के आधार पर चेरिया बरियारपुर बेगूसराय के पुलिस एवं एसटीफ के सांयुक्त कारवाई में गत शनिवार की शाम दिल्ली स्थित हरि नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने दबोच लिया। अब पुलिस की निगाह नागमणी से मिले इनपुट पर पुलिस गिरफ्त से बाहर रह रहे इनके गुर्गों को गिरफ्तार करने हैं। मंझौल अनुमंडल क्षेत्र के चैन अमन पसंद जनता ने पुलिस कप्तान मनीष एवं गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिस बल को साधुवाद दिया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -