खोदावंदपुर कृषि विज्ञान केंद्र में किसान व वैज्ञानिक समागम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगुसराय जिले के खोदावंदपुर कृषि विज्ञान के सौजन्य से मंगलवार को किसान वैज्ञानिक समागम समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि कृषि विश्वविद्यालय, पूसा से आए वैज्ञानिकों  एवं कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञों के द्वारा किसानों को खेती से संबंधित नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी गई तथा खेती से जुड़ी समस्याओं के समाधान के बारे में बताया गया।

Midlle News Content

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के उपनिदेशक प्रसार डॉ अनुपमा कुमारी ने की। डॉ अनुपमा ने किसानों को मोटे आनाज की खेती की तकनीकों की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ पटेल ने कृषि में मिलेट्स के लिए प्रसंस्करण हेतु विकसित की जा रही नई तकनीक यंत्रों के बारे में किसानों को अवगत कराया। मौके पर उद्यानिकी महाविद्यालय पिपरा कोठी से आए हुए डॉ रमेश कुमार ने  जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत बदलते मौसम में कृषि पर प्रभाव की चर्चा की।

कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ विपिन ने हाइड्रोपोनिक्स चार एवं अजोला को पशु चारे के रूप में उपयोग करने की सलाह पशुपालकों को दिया।कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ रामपाल ने आगत अतिथियों का स्वागत किया उन्होंने  किसानों को जीरो टिलेज खेती एवं प्राकृतिक खेती के बारे में बताया। इस मौके पर उद्यानकी महाविद्यालय पिपरा कोठी से आए हुए छात्रों को कृषि विज्ञान केंद्र का परिभ्रमण करवाया गया तथा उन्हें कृषि संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया। मौके पर किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों से कृषि सम्बंधित समस्याओं से जुड़े सवाल पूछा। जिसका निदान कृषि वैज्ञानिकों मौके पर कर दिया गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -