कृषि विज्ञान केन्द्र बेगूसराय में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन के लाइव प्रसारण का किया गया आयोजन 

डीएनबी भारत डेस्क
खोदावंदपुर प्रखंड अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र में दिनांक 18 जून 2024 को कृषि विज्ञान केन्द्र बेगूसराय में PM किसान सम्मान सम्मेलन के लाइव प्रसारण का आयोजन किया। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से किसानों को PM किसान सम्मान सम्मेलन की 7वीं किस्त जारी की।

इसमें देश के 9.26 करोड़ों किसानों के खाते में 20 हज़ार करोड़ रुपये की राशि डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जारी की। 17 वी किस्त जारी करने के बाद PM मोदी जी द्वारा कृषि सखियों के रूप में ट्रेनिंग प्राप्त स्वयं सहायता समूह की 30 हज़ार से ज़्यादा सदस्यों को सर्टिफ़िकेट भी दिया गया।

Midlle News Content

PM किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर चार महीने में 2 हज़ार रुपया की तीन किस्तों में सालाना 6 हज़ार रुपया किसानों को दिए जाता हैं ताकि बदलते हुए मौसम से फसलों के ख़राब होने से आर्थिक स्थिति को सुधारा जाए और किसान अपनी दैनिक ज़रूरतों को पूरा कर सके। आज लगभग 150 से अधिक किसानों ने कृषि विज्ञान केन्द्र में PM किसान सम्मान सम्मेलन का लाइव प्रसारण कार्यक्रम में भाग लिया।

वरिय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर रामपाल द्वारा ख़रीफ़ फसलों पर सम्पूर्ण जानकारी दी गई डॉक्टर सुषमा टम्टा ने जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत धान की सीधी बुवाई पर विस्तार से चर्चा की डॉक्टर पाटिल द्वारा आम की खेती की पर विस्तार से बताया गया एवं डॉक्टर विपिन द्वारा प्राकृतिक खेती पर चर्चा की गई।किसानों को सम्मान देते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किसानों को बीज उपचार एवं धान में लगने वाले कीड़ों की दवाई दी गई है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -