पटना से आए किसानों ने केवीके का किया परिक्षेत्र भ्रमण

डीएनबी भारत डेस्क

कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय द्वारा गुरूवार को पटना जिले से आए हुए प्रगतिशील किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र बेगूसराय में प्रक्षेत्र परिभ्रमण कराया गया। इस कार्यक्रम में पटना से आए हुए 40 किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न यूनिट्स का परिभ्रमण कराया गया। जिसमें उन्होंने जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत दीर्घकालीन प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र का परिभ्रमण किया।  जिसमें उन्होंने धान की सीधी बुवाई, मडुवा की सीधी बुवाई, रेस बेड प्लांटर से लगे मक्का,राइस वीट सीडर से लगे धान के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की तथा क्रॉप कैफेटेरिया,प्राकृतिक खेती,निराश्रित पशु प्रबंधन एवं समस्त इकाई का भी भ्रमण किया।

Midlle News Content

इस कार्यक्रम में वरिय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉक्टर रामपाल द्वारा जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के महत्व के बारे में चर्चा करते हुए धान की सीधी बुवाई तथा विभिन्न मशीनों द्वारा मक्का सरसों आलू गेहूं की बुवाई बारे में किसानों को जानकारी दी।  साथ ही सिंचाई के लिए उपयोग किए जाने वाले स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली पर भी ध्यान दिया गया। रावे के छात्रों द्वारा विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉक्टर पाटील के नेतृत्व में पोशन वाटिका के उपयोगिता के बारे में जानकारी दी

डॉक्टर विपिन के नेतृत्व में निराश्रित पशु प्रबंधन मॉडल के बारे में किसानों को समझाया एवं डॉक्टर सुषमा टम्टा के नेतृत्व में  भी किसानों को कृषि मैं उपयोग होने वाले मशीनों की जानकारी एवं उसके महत्व  के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया बढ़िया शोध सहायक अभय रंजन  के द्वारा  जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत दीर्घकालीन प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र में लगने वाले विभिन्न तकनीकों की जानकारी दिया गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -