एसडीआरएफ की मदद सें कोशी नदी में डूबे मृतक जयचंद्र महतो का शव हुआ बरामद,शव मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिले के पसराहा क्षेंत्र अंतर्गत सतीशनगर के समीप कोशी की धारा में डूबने से  एक युवक की मौत हो गयी। हालांकि घंटों तक प्रयास किए जाने के बाद भी शव बरामद नहीं किया जा सका है। जानकारी के मुताबिक सतीशनगर के वार्ड नंबर छः निवासी उपेंद्र मंडल का दामाद जयचंद्र महतो घर के समीप से ही प्रवाहित होने वाले कोशी की धारा पार कर घास लाने जा रहा था।

Midlle News Content

इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंचे पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास एवं एसआई अकरम खान ने ग्रामीणों के सहयोग से पानी में युवक की खोजबीन का प्रयास किया। सतीशनगर गांव के गोताखोर ग्रामीण मदद ली गयी। बावजूद घंटो तक खोजबीन के बाद भी युवक का शव नही मिल पाया।

अठ्ठाईस घंटे बाद एसडीआरएफ के मदद सें कोशीधर में डूबे हुए जयचंद्र महतो शव बरामदपुलिस ने घटना की सूचना वरीय अधिकारी को देते हुए खगड़िया से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। एसडीआरएफ की टीम के द्वारा काफी खोजबीन करने के उपरांत बालक के शव को बरामद कर लिया। मृतक युवक ट्रक पर उपचालक के रूप में कार्य करता था। उसें पांच छोटी-छोटी पुत्री है। इस घटना से बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -