किसी भी राजनीतिक दल से कोई दुश्मनी नहीं है,हम निषादों के आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे हैं-मुकेश सहनी

 

 

अब वह समय चला गया जब राजा के घर में ही राजा पैदा होता था,अब जिसके पास वोट है,वही लोकतंत्र में राजा है-मुकेश सहनी

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान मुकेश सहनी ने सभी दलों को साफ संदेश दिया कि उन्हें किसी भी राजनीतिक दल से कोई दुश्मनी नहीं है।वे सिर्फ निषादों के आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे हैं।हालांकि उन्होंने यह चुनौती भी दे दी कि वह ये अधिकार लेकर रहेंगे।

Midlle News Content

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब वह समय चला गया जब राजा के घर में ही राजा पैदा होता था,अब जिसके पास वोट है,वही लोकतंत्र में राजा है।विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में खगड़िया पहुंचे।खगड़िया में संकल्प यात्रा की शुरुआत अलौली प्रखंड अंतर्गत झीमा गांव  से हुई।

उसके बाद बलुआही बस स्टैंड,रोहरी दुर्गा स्थान,बेलदौर के गांधी उच्च विद्यालय में सभा को संबोधित किया।सभी जगह बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं और महिलाओं ने आने वाली पीढ़ी  के उज्जवल भविष्य के लिए पढ़ाने तथा अधिकारों के लिए संघर्ष करने का हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लिया।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने सभी दलों को साफ संदेश दिया कि उन्हें किसी भी राजनीतिक दल से कोई दुश्मनी नहीं है।वे सिर्फ निषादों के आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे हैं।हालांकि उन्होंने यह चुनौती भी दे दी कि वह ये अधिकार लेकर रहेंगे।

 

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -