किसान, युवा, महिला,मजदूर, कर्मचारी एवं जनविरोधी केन्द्र सरकार को एक क्षण भी गद्दी पर बैठने का अधिकार नहीं है – चंद्रप्रकाश सिंह

 

बेगूसराय जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चुनचुन राय के नेतृत्व में फूल-माला देकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

पटना से मुंगेर जाने के क्रम में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश इंटक के अध्यक्ष,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चन्द्रप्रकाश सिंह का बरौनी प्रखण्ड एवं बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पपरौर में बेगूसराय जिला इंटक के अध्यक्ष सह बेगूसराय जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चुनचुन राय के नेतृत्व में फूल-माला देकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश इंटक के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह ने वर्तमान मोदी सरकार को किसान विरोधी,मजदूर विरोधी,महिला विरोधी,कर्मचारी विरोधी एवं जनविरोधी बताते हुए कहा कि ऐसी सरकार को एक क्षण भी गद्दी पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नही बचा है।उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से इस किसान-विरोधी, मजदूर विरोधी व जनविरोधी सरकार को 2024 में सत्ता से उखाड़ फेकें और देशहित,किसान हित,मजदूर हित,युवा हित एवं राष्ट्रहित में कांग्रेसनीत इंडिया गठबंधन को जीत दिलायें।

इस अवसर अन्य लोंगों के अतिरिक्त राहुल कुमार,मो शकील,अशोक शर्मा,पप्पु पाठक,अरविन्द यादव,अरविन्द पासवान, उपमुखिया, मो शहबाज,गणेश सिंह टेनी,बलजीत कुमार, इन्द्रदेव पासवान,बंधु पासवान,रामाशीष सिंह,ज्ञानी साव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं इंटक के नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -