खोदावंदपुर प्रखंड के 57 बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न 

मतदाताओं के लिए बूथ पर सुविधा नदारत

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर प्रखंड के 57 बूथों पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान सोमवार 13 मई को शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। इसके साथ ही बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कुल 10 प्रत्यासियो का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। सोमवार की प्रातः सात बजे सभी बूथों पर कड़ी प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया था।

प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 17 उत्क्रमित मध्यविद्यालय बाड़ा पर ईवीएम खराब रहने के कारण मतदान 45 मिनट बिलम्ब से शुरु हुआ जब खराब ईवीएम को हटाकर दूसरा ईवीएम लाया गया। प्रातः समय मौषम अनुकूल रहने के कारण मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक मतदान में हिस्सा लिया।

प्रायः सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिला। दोपहर समय मौषम में तपिस बढ़ने के कारण बूथों पर मतदाताओं की उपस्थिति कम पड़ गया। इक्के दुक्के वोटर बूथों पर देखने को मिल रहा था। कई बूथों पर तो मतदान कर्मी वोटर के इन्तजार में बैठे थे। दोपहर बाद एक बार फिर से वोटरों की तायदाद बूथों पर बढ़ने लगा। मतदान में पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं उत्साह देखा गया।

दोपहर करीब एक बजे एडीएम के के सिन्हा एसडीपीओ मंझौल नवीन कुमार सांयुक्त रूप से किसान प्लस टू उच्च विद्यालय तारा बरियारपुर, मध्यविद्यालय तारा बरियारपुर, कन्या मध्यविद्यालय तारा बरियारपुर स्थित बूथ सहित दर्जनभर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। तथा मतदान कर्मियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मध्यविद्यालय तारा बरियारपुर बूथ संख्या 30 पर 100 वर्षीय वृद्ध मतदाता मुंशी लाल महतो ने अपने परिजनों के साथ बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।

Midlle News Content

जबकि मध्यविद्यालय मुसहरी बूथ पर 96 वर्षीय अवकाशप्राप्त शिक्षक राम जपु साह अपनी पुत्रवधु के साथ बीमार रहते हुए ऑटो से मतदान करने पहुंचे और लोकतंत्र के इस महापर्व में खुद को सहभागी बनाया। जबकि नुरूल्लाहपुर स्थित उर्दू मध्यविद्यालय पर बड़ी संख्या में प्रदानशी महिलाएं ने उत्साह पूर्वक मतदान में हिस्सा लिया। इंडिया गठबंधन से भकपा प्रत्यासी अवधेश राय, पूर्व मंत्री कुमारी मंजू वर्मा, प्रखंड क्षेत्र के कई बूथों पर घूम घूमकर मतदान का जायजा लिया। साथ ही वोट के रुझानों को महसूस किया।

प्रखंड में प्रशानिक व्यवस्था हवा हवाई?

लोकसभा का चुनाव के लिए मतदान सोमवार की संध्या छः बजे शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। लेकिन प्रखंड में मतदाताओं की सुख सुविधाओं के लिए बूथों पर किया जाने वाला व्यवस्था स्थानीय प्रशसन के लापरवाही के कारण हवा हवाई रहा। मध्यविद्यालय नुरूल्लाहपुर , तारा बरियारपुर, प्रखंड कॉलनी सरीखे करीब एक दर्जन बूथों के अलावे मतदाताओं के धूम से बचने का कोई प्रबंध नही था।

दुर्गा प्लस टू उच्च विद्यालय मेघौल बूथ संख्या 54 सहित कई बूथों पर पीने के लिए पानी उपलब्ध नही था। जिसकी शिकायत वोटरों द्वारा कंट्रोल रूम को किए जाने के पश्चात उक्त बूथ पर पानी का व्यवस्था कराया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से मीडिया कर्मियों को कोई भी जानकारी उपलब्ध नही कराया गया। पूछने पर बीडीओ से बात करने को कहा जाता था। बीडीओ नवनीत नमन चुनाव संबंधी किसी भी जानकारी देने से बचते रहे। किसी भी प्रकार का जानकारी उनके द्वारा नही दिया गया।

अबतक के इतिहास में पहली बार प्रखंड प्रशासन द्वारा इस तरह का रवैया अपनाया गया। चुनाव की पारदर्शिता पर संशय खड़ा करता है। खोदावंदपुर प्रखंड में कितना प्रतिशत मतदान हुआ पूछने पर बीडीओ नवनीत नमन ने बताया कि मुझको जानकारी नही है। सेक्टर मजिस्ट्रेट सीधे कंट्रोल रूम में रिपोर्ट करते हैं।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -