खोदावंदपुर पुलिस ने प्रशासन पर जानलेवा हमला मामले के दो आरोपी को किया गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर खोदावंदपुर पुलिस ने की कार्रवाई ।

0

गुप्त सूचना के आधार पर खोदावंदपुर पुलिस ने की कार्रवाई

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराया जिला के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाई में पुलिस पर प्राण घातक हमले के आरोपी दो युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताते चलें कि भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान प्रशासन पर जानलेवा हामला किया गया था। जिसमें अंचलाधिकारी सहित पुलिस के कई जवान घायल हो गये थे।

गिफ्तार आरोपी सागी निवासी मनोज कुमार महतो व विजय कुमार महतो था। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि विगत दिनों न्यालय के आदेश पर सड़क की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने के दौरान प्रशासन पर जानलेवा हमला किया गया था।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

Midlle News Content

- Sponsored -

- Sponsored -