मुसहरी में नवाह महायज्ञ को लेकर निकला गया भव्य कलश शोभायात्रा

251 कन्याओं सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने लिया भाग।

0

251 कन्याओं सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने लिया भाग।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड अंतर्गत मुसहरी निवासी रामकृष्ण शरण के आवास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्रीसीता राम नाम मंत्र नवाह महायज्ञ अनुष्ठान के आयोजन को लेकर बुधवार को आयोजक मंडली द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया ।

Midlle News Content

शोभायात्रा में 251 कन्याओं सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुसहरी नवाह यज्ञ स्थल से गाजे बाजे के साथ अहली सुबह निकली कलश शोभायात्रा मुसहरी, गोरबद्ध, खोदावंदपुर, तारा, फ़फौत होते हुए पुलघाट स्थित बूढ़ी गंडक नदी तट पर पहुंचा। जहां विद्वान पंडित गंगेश ठाकुर एवं वेदपाठी ब्रम्हचारियो द्वार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी से कलश में जल भरा गया।

कलशयात्री पुनः उसी रास्ते से वापस चलकर यज्ञ मंडप पर करीब ग्यारह बजे पहुंचा। जहां विधि विधान के साथ यज्ञ मंडप में कलश को स्थापित किया गया। तथा कर्मकांडी पंडितों व आचार्यों द्वारा हवनकुंड में आहुति के साथ श्री सीताराम नाम मंत्र जाप के जयघोष के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। यज्ञ का समापन गुरूवार 02 मार्च को विसर्जन अनुष्ठान के साथ सपंन्न होगा । इस बीच विभिन्न कीर्तन मंडली और रामलीला कलाकारों द्वारा श्री सीताराम चरित्र का आकर्षक झांकी एवं नामो का जाप किया जाएगा । आयोजक सह मुख्य यजमान रामकृष्ण शरण ने बताया कि सम्पूर्ण मानवता के कल्याण एवं गांव सुख समृद्धि की कामना से यह अनुष्ठान आयोजित किया है।

इस आयोजन में जिन लोगो ने भी जिस किसी रूप में सहयोग किया या कर रहे हैं उनका हम आभारी है। शोभायात्रा में मुखिया शोभा देवी, सरपंच संजू देवी, पंसस किरण देवी, पूर्व मुखिया राम पदार्थ महतो, सेवानिर्वित्त शिक्षक जगेश्वर महतो, साधु शरण रजक, राम नंदन महतो, विजय महतो, शिक्षक अनिल महतो, राम स्वार्थ महतो, अरुण कुमार, प्रमोद कुमार, हरेराम महतो, राम बली महतो, भीष्म कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored -

- Sponsored -