खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता के बेगूसराय आगमन पर, केंद्रीय मंत्री, नगर विधायक सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-सुरेन्द्र मेहता खेल मंत्री बिहार सरकार के खेल मंत्री बनने पर पहली बार अपने गृह जिला बेगूसराय के सीमा में प्रवेश करने पर गुरुवार को राजेन्द्र सेतू पर केंद्रीय मंत्री ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग भारत सरकार सह स्थानीय सांसद बेगूसराय गिरीराज सिंह, नगर विधायक कुन्दन कुमार, पूर्व विधायक तेघड़ा ललन कुंवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, मृत्युंजय कुमार वीरेश, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष यशश्वी आनन्द, भाजपाई मुकेश कुमार राय, रामानुज कुमार, रविन्द्र कुमार, जदयू के अशोक कुमार सिंह, रामनरेश सिंह,सतीश कुमार सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

वहीं खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता के जिला में प्रवेश करने के साथ ही चकिया काली स्थान के समीप भाजपाई मुकेश कुमार राय के नेतृत्व में, मल्हीपुर चौक पर जदयू कार्यकर्ता अधिवक्ता अवधेश कुमार राय, शतीश कुमार, भाजपाई रामाशीष सिंह के नेतृत्व में फूल-माला से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। वहीं दूसरी ओर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार एवं बीएमएस के नेता सुनील कुमार के नेतृत्व में बीहट चांदनी चौक पर खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता का गर्मजोशी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

Midlle News Content

इसके साथ काफिला बढ़कर जीरोमाइल गोल्मबर पहूंचीं। जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नगर विधायक कुन्दन कुमार, पूर्व विधायक तेघड़ा ललन कुंवर, मुख्य पार्षद बबीता देवी, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष यशश्वी आनन्द के साथ राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धा निवेदित किया खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता।

वहीं इस अवसर पर उन्होंने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए बेगूसराय शहर स्थित स्वागत समारोह में शामिल होने के लिए काफ़िले के साथ खुले वाहन में सवार होकर रवाना हो गए।वहीं दूसरी ओर बेगूसराय जिले में प्रवेश करने से पहले खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता को भैंसों की लम्बी कतार का राजेन्द्र सेतू से पार करने के कारण पटना जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में हथिदह छोड़ के समीप प्रतिक्षा करनी पड़ी। इसके स्थानीय लोगों ने हथिदह थानाध्यक्ष निधि कुमारी की घोर लापारवाही और कर्तव्यहीनता भी बताया।

लोगों ने बताया कि मंत्री के काफिले प्रवेश करने से पहले ही भैंसों के काफिले को वन वे ट्रैफिक रही राजेन्द्र सेतू में प्रवेश करने का अनुमति नहीं दी गई होती और चोकसी बरती गई होती तो शायद खेल मंत्री बिहार सरकार सुरेंद्र मेहता अपने निर्धारित समय पर बेगूसराय जिले में प्रवेश कर जाते। बताते चलें कि इससे पूर्व राजेन्द्र सेतू पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को बेगूसराय जिले में प्रवेश करने से पहले हाईट गेज के कारण राजेन्द्र सेतू पर क़रीब बीस मिनट से अधिक ठहराया गया था।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -