बेगूसराय में खाना बनाने के दौरान आग से झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मृतक महिला की पहचान रिफाइनरी थाना क्षेत्र के मोसादपुर गांव निवासी वीरू शर्मा के 31 वर्षीया पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

रिफाइनरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत मोसादपुर गांव के वार्ड संख्या -10 में शुक्रवार को खाना बनाने के दौरान एक 31 वर्षीय महिला बुरी तरह से झुलस गई। जहां आग से झुलसी महिला की इलाज़ के दौरान शनिवार को मौत हो गई। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया ग्राम पंचायत राज मोसादपुर राकेश कुमार सिंह उर्फ राजू ने बताया कि मोसादपुर पंचायत के वार्ड संख्या -10 में सुधीर दुकान के सामने स्थित घर में वीरु शर्मा की 31 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी खाना बनाने के दौरान आग के चपेटे में आ गई और देखते ही देखते वह 80% से अधिक जल गई।

Midlle News Content

वहीं परिजनों ने तत्काल ही बेगूसराय शहर स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मामले की तत्काल सुचना स्थानीय रिफाइनरी थाना को दिया गया। वहीं घटना की सूचना पाते ही रिफाइनरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच वीरू शर्मा की 31 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। महिला अपने पति और तीन बच्चों को छोड़ इस दुनियां से चली गई। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रिफाइनरी थाना अमरजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में आवेदन मिलते ही यूडी केस दर्ज कर लिया जाएगा।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -