मुंबई के सैन्य अस्पताल में खगड़िया के लाल सेना के जेसीओ प्रशांत कुमार उर्फ अवधेश का निधन

सैनिक सम्मान के साथ दुधैला गंगा घाट में हुआ अंतिम संस्कार, दो माह से मुंबई सैन्य अस्पताल में थे भर्ती।

0

सैनिक सम्मान के साथ दुधैला गंगा घाट में हुआ अंतिम संस्कार, दो माह से मुंबई सैन्य अस्पताल में थे भर्ती।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया के सौढ़ उत्तरी पंचायत अंतर्गत बुद्धनगर भरतखंड निवासी भारतीये सेना के जेसीओ प्रशांत कुमार उर्फ अवधेश यादव के मुंबई में निधन होने के उपरांत बुधवार दोपहर उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव खगड़िया पहुंचा। वहीं शव पहुंचते हीं स्वजनों के बीच चित्कार मच गई और स्थानीय लोगों की आंखे नम थीं।

खगड़िया के लाल जेसीओ प्रशांत कुमार उर्फ अवधेश यादव के अंतिम यात्रा में सैकड़ों युवा तिरंगा झंडा हाथ में लिए शहीद जेसीओ प्रशांत कुमार अमर रहें, जब तक सुरज चांद रहेगा प्रशांत तुम्हारा नाम रहेगा…, भारत माता की जय.. आदि नारों के साथ अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Midlle News Content

जानकारी के अनुसार खगड़िया जिला के बुद्ध नगर भरतखंड निवासी भारतीय सेना में जेसीओ के पद पर कार्यरत प्रशांत कुमार उर्फ अवधेश यादव का लंबी बीमारी के कारण के मुंबई के सेना अस्पताल में 2 माह से इलाजरत थे। जिनका सोमवार को निधन हो गया था। मंगलवार को मुंबई से सेना विमान से उनका पार्थिक शरीर पटना पहुंचा। जहां से बुधवार सुबह उनका शव को पैतृक गांव लाया गया एवं परिजन व ग्रामीणों के अंतिम दर्शन के बाद दुधैला गंगा घाट तट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया।

बताते चलें कि जेसीओ प्रशांत कुमार उर्फ अवधेश यादव के पार्थिव शरीर गृह जिला खगड़िया पहुंचते हीं विभिन्न क्षेत्रों व गांव से काफी संख्या में दूर दराज के लोग भी ट्रैक्टर-ट्राॅली से पहुंचकर पसराहा, मड़ैया बाजार, बंदेहरा, भरतखंड से दुधेला आदि मार्गों पर उनके सम्मान में खड़े थे। वहीं इस अवसर पर डिएम खगड़िया आलोक रंजन घोष, एसडीओ एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -