खगड़िया में बेखौफ अपराधियों ने वार्ड सदस्य की गोली मारकर की हत्या

घटना खगड़िया जिला के पहसारा थाना क्षेत्र के पीपरपांती की, पूर्व में वार्ड सदस्य के पिता की भी अपराधियों ने कर दी थी निर्मम तरीके हत्या, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस प्रशासन।

घटना खगड़िया जिला के पहसारा थानाक्षेत्र पीपरपांती की, पूर्व में वार्ड सदस्य के पिता की भी अपराधियों ने कर दी थी निर्मम तरीके हत्या, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस प्रशासन।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के पिपरपांती में वार्ड सदस्य को अपराधियों ने ताबरतोर गोलीमार कर हत्या कर दी।वहीं मृतक की पहचान कोयला पंचायत के वार्ड संख्या 06 के निर्वाचित वार्ड सदस्य बम बम सिंह के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक के पिता कालू सिंह भी वार्ड संख्या छ: के सदस्य थे, उनकी भी 3 साल पूर्व पिपरपांती के तेतरी वित्ता धार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Midlle News Content

हत्या इतनी निर्ममता के साथ की गई थी कि उनके सिर को काट कर कोसी नदी में बहा दिया गया था, पुलिस को दो दिन बाद शव का सर को बरामद करने में सफलता मिली थी। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि बम बम सिंह अपने साथी बबलू सिंह के बाशा पर बैठे हुए थे तभी आधे दर्जन से अधिक अज्ञात बदमाशों ने उनपर हमला कर ताबरतोर गोलीमार हत्या कर दी।

जानकारों के अनुसार मृतक को 5-6 गोलियां लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बम बम सिंह कोयला पंचायत के वार्ड संख्या 6 के वार्ड सदस्य थे। कुछ वर्ष पहले बम बम सिंह के पिता कालू सिंह की निर्मम हत्या कर दी गई थी। उसी केस में अपराधियों के साथ बमबम सिंह की मारपीट हुई थी। लोगों के अनुसार पिता के हत्यारे ने ही बम बम सिंह की भी गोली मारकर हत्या की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि पीपरपांति में गोली मारकर एक युवक की हत्या हुई है। मामले की गंभीरता से की जा रही है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -