केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जिले में आयोजित कई जगहों पर होली मिलन समारोह में हुए शामिल, जहां उन्होंने संगीत का भी लुत्फ उठाया तथा एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर जिले वासियों को होली की दी शुभकामनाएं

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में भी अब धीरे-धीरे लोगों पर होली का खुमार छाने लगा है और खासकर राजनीतिक गलियारों में भी अब लोग होली के खुमार का लुत्फ उठा रहे हैं।

Midlle News Content

इसी कड़ी में बीते शाम केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी जिले में आयोजित कई जगहों पर होली मिलन समारोह में शामिल हुए जहां उन्होंने संगीत का भी लुत्फ उठाया तथा एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली का पर्व भी मनाया ।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जिले वासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी तथा कहा कि होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में माननी चाहिए इसमें सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर होली का पर्व मनाते हैं।

क्योंकि यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है और इसी के मद्दे नजर लोग पूरे उत्सबी माहौल में इस पर्व को मानते हैं तथा अपनी सारी द्वेष भावनाओं को भूल जाते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -