केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता ने भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार लगाकर सुनी लोगो की फरियाद

 

डीएनबी भारत डेस्क

प्रखंड मुख्यालय में जहां जनता दरबार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता ने लोगों की सुनी शिकायत। जनता दरबार में  केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं आपके लिए हूं, प्रखंड में जो कार्य आपका नहीं हो रहा है हमें दीजिए हम उसका समाधान करेंगे। एक फरियादी ने प्रधानमंत्री आवास नहीं मिलने की बात कही ।उसके जबाब में प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने कहा कि दो वर्ष से प्रधानमंत्री आवास नहीं आ रहा है।

तब केंद्रीय मंत्री ने फोन पर डीएम से बात कर सभी बीडीओ को एक सप्ताह के भीतर आवास की सूची बनाकर देने का निर्देश देने की बात कही। वहीं अंचल से संबंधित  कार्यों का सबसे अधिक शिकायत मिलने पर सीओ रानू कुमार को कहा कि सबसे ज्यादा शिकायत आप ही के विभाग की है।आपके विभाग के एक कर्मी के साथ चार चार बाहरी लोग काम करते हैं।वहीं एक महिला जनप्रतिनिधि ने रोजगार सेवक द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने की शिक़ायत की।

Midlle News Content

जिसपर केंद्रीय मंत्री ने मनरेगा पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए आगे शिकायत मिलने पर मुअत्तल करवाने की भी चेतावनी दी। जनता दरबार में बिजली विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग,नीलगाय समस्या, मनरेगा, सड़क अवरूद्ध करने, सड़क निर्माण करने, बुढ़ी गंडक नदी में हो रहे कटाव को रोकने की भी मांग की गई। वहीं कार्यक्रम को संचालन कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह की मांग पर भगवानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में एक सभा भवन निर्माण करवाने की भी घोषणा की।

केंद्रीय मंत्री ने अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा को अपने नेतृत्व में जनता दरबार में प्राप्त आवेदन को संबंधित विभाग से बात कर एक सप्ताह में हल करने का निर्देश दिया।बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने फरियादियों को विश्वास दिलाया कि जिन लोगों ने आवेदन दिया है सभी का काम अतिशीघ्र होगा। कार्यक्रम आरंभ होने से पूर्व जनता दरबार में पहुंचे प्रमुख इन्द्रजीत कुमार ने अपना कुर्सी नहीं लगा देख भड़क गए और जनता दरबार से निकल कर वापस लौट गये।

जनता दरबार में 50 सूचीबद्ध सहित लगभग 100 फरियादीयों ने अपनी फरियाद सुनाई।मौके पर उपस्थित जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह जिला बिसुत्री के सदस्य सह पूर्व उप प्रमुख लक्ष्मी देवी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पिंकी देवी सहित अन्य लोगों ने प्रमुख इन्द्रजीत कुमार का अपमान बताते हुए क्षोभ व्यक्त किया।

मौके पर अनुमंडल आरक्षी अधीक्षक तेघड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा, पूर्व जिला पार्षद पंकज पासवान, जदयू अतिपीछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुन्देश्वर प्रसाद सिंह, भाजपा नेता प्रभाकर राय, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश राय, भगवानपुर थानाध्यक्ष पवन कुमार,तेयाय ओपी प्रभारी चन्द्रकांत कुमार, सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -