वीरपुर कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष को हुआ पितृशोक, शव यात्रा में उमड़ी लोगो का जनसैलाव

 

 

डीएनबी भारत डेस्क

समाज सेवी सह सेवानिवृत अवर प्रमण्डल पदाधिकारी 67 वर्षीय सुर्य नारायण सिंह का दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन बुधवार को देर रात तीन बजे सुबह में हो गया। निधन हो जाने कि खबर गुरुवार सुबह को क्षेत्र में फैलते ही ग्रामीणों, परिजनों के अलावे प्रखंड क्षेत्र समेत जिला के कांग्रेस नेताओं, शिक्षकों की जन सैलाव शव यात्रा में शामिल होने के लिए उमर परी।

Midlle News Content

इस संबंध में परिजनों समेत ग्रामीणों के अलावे वीरपुर कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष दिवाकर गौतम व शिक्षक प्रभाकर गौतम ने बताया कि समाज सेवी सह सेवा निवृत अवर प्रमण्डल पदाधिकारी सुर्य नारायण सिंह जो मेरे पापा हैं को बुधवार 6 मार्च 2024 को एका एक कुछ तबियत खराब हुई। उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए बेगूसराय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात लगभग तीन बजे में इलाज के दौरान ही उन्होंने दमतोड़ दिया। वे अपने पिछे पत्नी उषा देवी समेत भरा पुरा परिवार छोड़ गए हैं।

मौके पर मौजूद पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डॉ राम सागर प्रसाद सिंह, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डॉ गीता प्रसाद सिंह, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, वर्तमान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी समेत महां गठबंधन के नेता और शिक्षकों ने मृत आत्मा की शांति के लिए पुष्प माला अर्पित करते हुए इश्वर से मृत आत्मा को शांति प्रदान करेंने के लिए प्रार्थना किया। मौके पर मौजूद लोगों ने पीड़ित परिवार को इस दुःख की घरी में धैर्य से काम लेने और हर संभव साथ रहने का भरोसा दिया। शव यात्रा में सेकरों ग्रामीण,जनप्रतिनिधी ,व शिक्षक शामिल थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -