गर्मी पहुंचा 32 डिग्री सेल्सियस पार तब मुखिया को याद आया कम्बल वितरण की याद

0

बछवाड़ा प्रखंड के रानी एक पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मुखिया के कार्यों से असंतोष व्यक्त करते हुए किया निंदा

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के विभिन्न वार्डों में गरीब नि:सहाय लोगों के बीच उस समय कंम्बल का वितरण किया गया जब गर्मी 32 डिग्री सेल्सियस पार करके अपने चरम पर आ चुका है। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में समाजसेवी व जनप्रतिनिधि के द्वारा सर्दी के मौसम में गरीब नि:सहाय लोगों के बीच कंम्बल का वितरण किया जाता है जिससे लोगों को सर्दी में बचाव हो सके।

Midlle News Content

लेकिन रानी एक पंचायत के मुखिया गीता देवी के द्वारा विभिन्न वार्डों में घुम-घुमकर बीस बीस लोगों के बीच कंम्बल का वितरण किया गया। पंचायत के वार्ड सदस्य राखी कुमारी, विनीता देवी,आरती देवी,मंजू देवी,अमरजीत कुमार समेत अन्य वार्ड सदस्यों ने बताया कि वार्ड में पंचायत के मुखिया द्वारा हमेशा मनमानी किया जाता है। बिना आम सभा किये योजना शुरु कर दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि मुखिया के द्वारा जो कंम्बल वितरण किया गया है वो किसी काम का नहीं है, सिर्फ खानापूर्ति किया गया है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों के बीच कंम्बल का वितरण किया गया है उससे भी गरीब व नि:सहाय लोग वार्ड में कंम्बल से संचित रह गये है। जो प्रतिदिन वार्ड सदस्य के दरवाजे पर कंम्बल की मांग करने पहुंचते हैं. कंम्बल वितरण करने से पुर्व वार्ड सदस्य से कोई विचार विमर्श नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में कंम्बल का वितरण करने के बजाय गर्मी के मौसम में कंम्बल वितरण करने की हम सभी वार्ड सदस्य निंदा करते हैं।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

- Sponsored -

- Sponsored -