जीडी कॉलेज के स्थापना दिवस पर बौद्धिक प्रतियोगिता का किया गयाआयोजन

0

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

गणेशदत्त महाविद्यालय बेगूसराय के स्थापना दिवस सह सर गणेश जयंती समारोह को लेकर महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन आशु भाषण, वाद-विवाद और शुद्ध लेखन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खासकर करके इस आयोजन में लड़कियों की संख्या उत्साहजनक रही। आयोजित प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल सदस्य के रूप में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो कमलेश कुमार, इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो कृष्ण कुमार, डॉ अभिमन्यु प्रसाद, हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ श्रव्य सुमी, डॉ अरमान आनन्द, प्रो अंजू कुमारी, प्रो निहाल भारती, प्रो मंजेश कुमार, प्रो अब्दुल्लाह सहित अन्य शिक्षक शामिल थे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ सहर अफरोज और डॉ कुन्दन कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता के लिए व्यक्तित्व विकास में परिवार का योगदान विषय पर महाविद्यालय के स्नेहवत्स, पूर्णिमा, कुणाल, नन्दलाल, पूजा झा, निधि जायसवाल, सज्जन मिश्रा, शीतल प्रभाकर, सुमित कुमार, पंकज, कृष्ण, जाहिद हुसैन सहित अन्य ने अपनी प्रतिभागिता दी। मौके पर प्रो कमलेश कुमार ने कहा कि स्थापना दिवस को लेकर आयोजित प्रतियोगिता में सफल सभी बच्चों को राजकुमारी- डॉ जे एन पांडेय स्मृति प्रतियोगिता के तहत इनका मेधा सम्मान किया जाएगा। साथ ही कला, विज्ञान, वाणिज्य में इंटर, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर सभी विषयों में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले छात्र- छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

बेगूसराय बीहट संवादाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -