बेगूसराय बीहट से बारह सदस्यीय जूनियर बालिका कबड्डी टीम की घोषणा कर टीम को सहरसा किया गया रवाना,जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बीहट स्थित संस्कार भवन में 12 सदस्यीय बेगूसराय जिला जूनियर महिला कबड्डी टीम का गठन करते हुए गुरूवार को महिला खिलाड़ियों को जर्सी पेंट देकर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए सहरसा में आयोजित जूनियर बिहार स्टेट बालिका कबड्डी चैंपियनशिप 2024 में भाग लेने के लिए टीम को सहरसा के लिए रवाना किया।

Midlle News Content

इस अवसर पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के संरक्षक पूर्व मेयर उपेन्द्र प्रसाद सिंह, चेयरमैन श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, राजेश कुमार टूना, संजय कुमार सिंह, परमानंद सिंह,एस पी सिंह, जिला कबड्डी संघ सचिव सरोज कुमार उर्फ घंटी, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, चन्द्रप्रकाश सिंह उर्फ लाल बाबू, राजीव कुमार सहित अन्य खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी। उक्त जानकारी जिला कबड्डी संघ सचिव सरोज कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि बेगूसराय जूनियर महिला कबड्डी टीम में कादाम्बरी कुमारी, रिया कुमारी, आरती कुमारी, वर्षा कुमारी, रिन्सी कुमारी, दिलखुश कुमारी,अंजली कुमारी, रिचा कुमारी, खुशी कुमारी, आंचल कुमारी, गौरी कुमारी, सुप्रिया कुमारी सहित कोच नंदन कुमार शामिल हैं। वहीं बेगूसराय जिला जूनियर बालिका कबड्डी टीम के खिलाड़ियों को जर्सी पेंट जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने प्रदान किए।

विदित हो कि एक सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी नंदन कुमार की देखरेख में शिविर संपन्न हुआ। जिसके उपरांत बारह सदस्यीय जूनियर बालिका कबड्डी टीम की घोषणा कर टीम को सहरसा रवाना किया गया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -