राजद कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व मुलायम सिंह यादव की स्मृति में किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

0

देश में राम मनोहर लोहिया के बाद समाजवादी नेता का नाम आदर सहित लिया जाता है तो वो स्व मुलायम सिंह यादव थे। जिन्हे उत्तर प्रदेश ही नही बल्कि पुरे भारत में नेताजी के नाम से जाना जाता है।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड के रानी एक पंचायत के बैंक बाजार में राजद के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारत सरकार के पूर्व रक्षा मंत्री नेताजी के नाम से विख्यात स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के मरणोपरांत कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। राजद कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय नेताजी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राजद के जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास ने कहा कि स्व मुलायम सिंह यादव अपने राजनीतिक कैरियर की शुरूआत अल्पसंख्यक वर्ग की राजनीति से किया जो उनके जीवन में बहुत ही मददगार साबित हुआ। उन्होंने राममनोहर लोहिया के विचार से प्रभावित होकर उनके आर्दश पर चलने का काम किया और कुछ ही दिनो में वो इतने लोकप्रिय हो गये कि वर्ष 1967 में जनता ने उन्हे पहली बार विधानसभा भेजने का काम किया। उन्होने अपने जीवन में तीन बार मुख्यमंत्री के पद पर रहे। राज्य में रहते हुए उन्होंने केन्द्र में भी अहम भूमिका निभाने का काम किया।

Midlle News Content

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव अरुण यादव ने कहा कि इस देश में राम मनोहर लोहिया के बाद समाजवादी नेता का नाम आदर सहित लिया जाता है तो वो मुलायम सिंह यादव हैं। जिन्हे उत्तर प्रदेश ही नही बल्कि पुरे भारत में नेताजी के नाम से जाना जाता है। उन्होने अपने राजनीतिक जीवन में गरीब गुरबो की हमेशा मदद करने का काम किया।

राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की परिस्थिति में सभी समाजवादियों को एक साथ होकर देश के किसानों छात्र, नौजवानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों की लड़ाई लड़कर अधिकार दिलाने देश की एकता अखंडता संविधान की रक्षा के लिए सभी साथी एकजुट होकर मोदी सरकार को उखाड़ फेकने का काम करेंगे। आज देश में बेरोजगारी, महंगाई को आपसी भेदभाव को समाप्त कर मिटाना है। श्रद्धांजलि सभा में जिला सचिव अरुण यादव, युवा महासचिव रूपेश कुमार, विश्वनाथ सिंह, प्रशांत कुमार दीपक, राम उदित यादव, अर्जुन यादव, मनोज यादव, उमेश यादव, शशिभूषण राय, बलराम निषाद, जयजय राम यादव, अर्जुन यादव, मोहम्मद मुख्तार, विकास कुमार, बिंदेश्वरी यादव, टोकन महतो समेत दर्जनों की संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

बछवाड़ा, बेगूसराय से सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -