बछवाड़ा से कर्पूरी ठाकुर की जयंती में शामिल होने के लिए पटना जायगें राजद के हजारो कार्यकर्ता

0

जननायक स्व कपूरी ठाकुर जात की राजनीतिक नहीं जमात की राजनीति करने वाले नेता थे। उनके द्वारा बिहार में अति पिछड़ों के लिए 27% आरक्षण दिलवाने का काम किया।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की बैठक पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक किया गया। बैठक में 17 फरवरी 23 को पटना में आहूत जननायक स्व कर्पूरी ठाकुर की 35 वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में सभी पंचायतों से 25-25 कार्यकर्ताओं जाने पर विचार विमर्श किया गया।

Midlle News Content

साथ ही रेलगाड़ी या निजी वाहन से पटना पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का चर्चा की गयी। कार्यकर्ताओ ने बैठक का आयोजन अति पिछड़ा समाज व दलित समाज के बीच बैठक की गई एवं कर्पूरी ठाकुर के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक के दौरान प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि स्व कपूरी ठाकुर जात की राजनीतिक नहीं जमात की राजनीति करने वाले नेता थे।

उनके द्वारा बिहार में अति पिछड़ों के लिए 27% आरक्षण दिलवाने का काम किया। मैट्रिक में अंग्रेजी को अनिवार्य विषय से हटाने का काम किया। स्व कर्पूरी ठाकुर सच्चे समाजवादी नेता थे। अंतिम दम तक गरीबों,पिछड़ों,दलितों,शोषित पीड़ित के लिए काम करते रहे।

मौके पर अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष विष्णु देव सहनी,युवा कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश मेहता,जिला सचिव अरुण यादव,प्रखंड प्रवक्ता प्रशांत कुमार दीपक,युवा प्रदेश महासचिव कुमार रुपेश यादव,बलराम निषाद,मनोज सहनी,राजेंद्र राय,विष्णु प्रसाद सिंह,मो कलाम,वसी आलम, चमेली देवी,कैलाश पासवान,अरविंद साह,उपेंद्र पासवान,रामराजी महतो,सोनू कुमार,राम उदित यादव,टोकन महतो,दिलीप सहनी, जयजय राम यादव,शशि भूषण राय आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार 

 

- Sponsored -

- Sponsored -