बछवाड़ा के राजद कार्यकर्ताओ ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती पर संविधान बचाओ देश बचाओ की ली शपथ

0

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड के रानी दो पंचायत के डोभिया गांव में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओ द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती एवं संविधान बचाओ देश बचाओ दिवस के रूप में हर्षोल्लास मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील यादव ने किया। विभिन्न पंचायत से पहुंचे सैकड़ो राजद कार्यकर्ताओ ने कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी उपस्थित साथियों ने उनके किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए। उनके पदचिन्हों पर चलने हुए उनके विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया। साथ ही देश बचाओ संविधान बचाओ को लेकर उपस्थित साथियों ने शपथ लिया ।

कार्यक्रम को संबोधित राजद प्रदेश महा सचिव अभिषेक कुमार जिला सचिव अरुण यादव,जिला सचिव बलराम निषाद,मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रभात कुमार युवा प्रदेश महासचिव कुमार रुपेश यादव,प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव,आदि लोगो ने करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री,विरोधी दल के नेता के रूप में काम किया ।

Midlle News Content

कर्पूरी ठाकुर जन जन के नेता व गुदरी के लाल थे। उनके जीवन सादगी,साधारण वेशभूषा और गरीबों के बीच रहने वाले जन नेता थे। आज का कर्पूरी ठाकुर जी का विरोधी और अशब्द से सम्मानित करने वाले लोग भी आज उनकी जयंती मनाने का काम करते हैं। कर्पूरी ठाकुर गरीब,मजदूर, अल्पसंख्यक,कमजोर लोगों की लड़ाई लड़ते थे। संविधान की रक्षा के लिए राष्ट्रीय जनता दल के सभी साथी एकजुटता होकर बचाने का काम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड प्रवक्ता प्रशांत कुमार दीपक ने किया मौके पर सभी पंचायत अध्यक्ष एवं जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बछवाड़ा विष्णु देव साहनी, राम उदित यादव, विद्यासागर ब्रहमचारी,जाहिद अफसर कार्यक्रम प्रभारी जनार्दन यादव,उपेंद्र यादव,भोला दास,विश्वनाथ सिंह,देवेंद्र चौधरी,मुकेश मेहता,गौरव कुमार,रामविलास ठाकुर जयजय राम यादव,अर्जुन यादव,उपेंद्र यादव,रामेश्वरी साह,हरेराम पासवान,विन्देश्वरी यादव, शंकर यादव रमाकांत राय,डॉ नरेश राय,मनोज यादव,शशि भूषण राय,अशोक यादव,कैलाश पासवान आदि कार्यकर्त्ता मौजूद थे ।

  • बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार

- Sponsored -

- Sponsored -