मुखिया इजहार अंसारी ने पंचायत परिसर में जरूरमंद लोगो के बीच किया कंबल वितरण

0

विगत वर्ष से लगातार पंचायत के वैसे निःसहाय व निर्धन परिवार के बीच कंबल का वितरण करते हैं। जिनके पास इस कंपकपाती ठंड में भी तन ढकने के लिए सही से कपड़े नहीं रहते हैं – मुखिया इजहार अंसारी

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के आगापुर गांव स्थित समसा दो पंचायत के परिसर में गुरूवार को समसा दो पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी के द्वारा गरीब व निःसहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस सादे समारोह में मुखिया ने पंचायत के विभिन्न गांवों के सैंकड़ो गरीबों को कंबल मुहैया कराया। इस संबंध में मुखिया इजहार अंसारी ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष से लगातार पंचायत के वैसे निःसहाय व निर्धन परिवार के बीच कंबल का वितरण करते हैं।

जिनके पास इस कंपकपाती ठंड में भी तन ढकने के लिए सही से कपड़े नहीं रहते हैं । उन्होंने कहा कि हम हमेशा पूरी सादगी ढंग से कंबल वितरण का कार्यक्रम करते हैं लेकिन यह कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए पूर्व से ही तैयारी करते हैं और क्षेत्र में घूमघूम कर वैसे लोगों की सूची बनाते हैं जो पूरी तरह लाचार व वेवश हों।मुखिया ने कहा कि ऐसा कर हमें काफी आत्म संतुष्टि मिलती है क्योंकि साधन संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं लेकिन गरीब तबके के लिए एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। मौके पर ईलाके के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

बेगूसराय मंसूरचक संवादाता ‘आशीष भूषण’

- Sponsored -

- Sponsored -