बेगूसराय के चर्चित रत्न मंदिर ज्वेलर्स में सोना लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा,चार देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक लाख रुपए और भारी मात्रा में गांजा के साथ छह अपराधी गिरफ्तार

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां चर्चित रत्न मंदिर ज्वैलर्स में सोना लूट कांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 अपराधी को चार देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक लाख रुपए और भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि नगर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज के पास रत्न मंदिर ज्वेलर्स में हथियार के बल पर दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया गया था। वही लूटपाट करने के दौरान अपराधियों ने एक स्टाफ को गोली मार कर घायल कर दी थी। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि लगातार सभी अपराधियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर सभी अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया था।

और उसके बाद लगातार सभी अपराधियों को गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम को लगाया गया था। और विशेष टीम के द्वारा सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि 6 लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चार देशी कट्टा, और तीन जिंदा कारतूस, एक लाख कैश, और लूट में प्रयोग हथियार भी बरामद किया गया है। इस दौरान एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि 6 विशेष टीम को गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। विशेष टीम ने सफलतापूर्वक छह लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज में तीन अपराधी अंदर में प्रवेश कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

Midlle News Content

जिसमें एक मुजफ्फरपुर के रहने वाले कृष्ण उर्फ विवेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृष्ण उर्फ विवेक कुमार के द्वारा घटना को अंजाम देकर मुंबई भाग जाता था। इस दौरान एसपी ने बताया है कृष्णा उर्फ विवेक कुमार के ऊपर कई लूट का मामला दर्ज है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि लाल बाबू चौधरी तेयाय ओपी के रहने वाला है। इसको भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि छोटू साह समस्तीपुर के रहने वाला है। उसको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान इस योगेंद्र कुमार ने बताया है कि तीनों की अपराधी इतिहास लंबा चौड़ा है।

इस दौरान एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि समस्तीपुर के रहने वाले संतोष कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संतोष कुमार पैसे से सोना चांदी का दुकान चलाता है। पुलिस ने उस भिवगिरफ्तार कर लिया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि मुख्य जो घटना के आरोपी था। रविंद्र चौधरी को संतोष कुमार के द्वारा मोटरसाइकिल पर बैठ कर लाया था। इसके अलावे पुलिस ने समस्तीपुर के रहने वाले कन्हैया कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि कन्हैया कुमार के घर पर ही सभी अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम देकर छिपे थे।

इसको भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इसके अलावे एक रणधीर साह भी गिरफ्तारी हुई है। कुल मिलाकर एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि 6 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि लुटेरों के द्वारा सोना बेचकर जो कैश उसके पास था एक लाख रुपया, चार देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, भारी मात्रा में गांजा एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है।इस दौरान एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया है कि इस टीम में सभी लोग बेखुबी से काम किया है।

सभी पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित किया जाएगा। आपको बताते चले की 21 दिसंबर को नगर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज के पास रत्न मंदिर ज्वेलर्स में 6 की संख्या में अपराधियों ने सोना चांदी की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। लूटपाट के दौरान एक स्टाफ को गोली मार कर घायल कर दिया था। इस लूट के बाद स्वर्ण व्यवसाईयों में काफी आक्रोश थी। और लगातार उद्वेदन को लेकर आंदोलन भी किया गया था।

डीएनबी भारत डेस्क

बाईट-योगेंद्र कुमार एसपी

- Sponsored -

- Sponsored -