बछवाड़ा में जनता दरबार के दौरान तीन मामले का किया गया निष्पादन

 

डीएनबी भारत डेस्क

थाना परिसर में शनिवार को विभिन्न पंचायतों के भुमि विवाद सम्बंधित मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में कुल दो नये आवेदन प्राप्त हुए। जबकि पुर्व से नौ आवेदन लंबित था। कुल ग्यारह आवेदन में से तीन आवेदन का निष्पादन किया गया।

Midlle News Content

जनता दरबार के दौरान अंचलाधिकारी दीपक कुमार, थानाध्यक्ष अजित कुमार समेत राजस्व कर्मचारी मुकेश झा के द्वारा दोनो पक्ष के लोगों से भुमि संम्बन्धित विवाद के कागजात जमा कराते हुए दोनो पक्ष के लोगो को अपना अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। दोनों पक्ष की बात सुनने के बाद तीन आवेदन का निष्पादन किया गया।

वही अन्य आठ आवेदन कर्ता आवेदक को भुमी संम्बन्धित साक्ष्य के साथ अगले शनिवार को उपस्थित होकर अपना अपना पक्ष रखने को कहा गया। मौके पर विभिन्न पंचायत के दर्जनों की संख्या में आवेदनकर्ता मौजूद थे।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -