जनविश्वास यात्रा कें दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचे एकंगरसराय प्रखंड, विशाल जनसभा को किया संबोधित, हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता

 

नालंदा जिले के परवलपुर प्रखंड में युवाध्यक्ष मनोज यादव के द्वारा जन विश्वास यात्रा के दौरान जेसीबी मशीन से किया गया पुष्प की वर्षा

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा के पांचवे दिन इस्लमपुर विधानसभा अंर्तगत एकंगरसराय के हाई स्कूल पहुंचे, यह यात्रा गया,नवादा होते हुए नालंदा जिला पहुंची है,

तेजस्वी यादव के आगवन को लेकर राजद कार्यकर्ताओ में खासा उत्साह देखा गया और जगह जगह कार्यकर्ताओ के द्वारा अपने नेता के एक झलक पाने को लेकर उत्सुक दिखे, सबसे अनोखा झलक परवलपुर में देखा गया यहां जिलाध्यक्ष मनोज यादव के द्वारा जेसीबी मशीन के सहारे तेजस्वी यादव का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया।

Midlle News Content

एकंगरसराय प्रखंड के सुकदेव एकेडमी के खेल के मैदान में जन विश्वास यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओ का हुजूम उमड़ी थी, मैदान में खचाखच भीड़ को जुटाने के लिए भोजपुरी गायक को बुलाया गया था, भोजपुरी गायकों ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने पर कार्यकर्ताओ का मनोरंजन कराया,भीड में मौजूद एक छोटे बच्चे को भोजपुरी गानों पर नाचते देख कलाकार के द्वारा छोटे बच्चे को मंच पर बुलाया गया

फिर भोजपुरिया गाने पर जमकर डांस छोटे बच्चे ने किया इतना ही नही  हाथो में राजद का झंडा लेकर मंच पर जमकर नाचकर समां बांध दिया। जन विश्वास यात्रा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 17 साल बना 17 महीने के कार्यों को गिनाया। जब तक बिहार में सरकार की स्थिरता नहीं रहेगी तब तक बिहार का विकास संभव नहीं है।

हमने 17 महीना के कार्यकाल के दौरान 5 लाख लोगों को नौकरी देने का काम किया।सभी वर्गो को आगे बढ़ाने का काम किया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -