बछवाड़ा में जन विश्वास महारैली को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओ ने चलाया जन संपर्क अभियान

 

डीएनबी भारत डेस्क

महागठबंधन के द्वारा प्रस्तावित 3 मार्च 2024 को पटना गांधी मैदान में आहूत जन विश्वास महा रैली को सफल बनाने के लिए बछवाड़ा महागठबंधन के तमाम घटक दलों के द्वारा क्षेत्रो का सघन दौड़ा कर महारैली में पटना चलने का आह्वान किया गया।

Midlle News Content

कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान आम जनता से खासकर युवाओं के साथ मजदूर किसानों में युवा नेता बिहार के भविष्य तेजस्वी यादव के द्वारा 17 महीना में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर महागठबंधन पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को सुनने महारैली में बछवाड़ा प्रखंड से हजारों की संख्या में महागठबंधन के लोग भाग लेने का अपील किया। उन्होंने रेल,बस निजी गाड़ी से पटना चलने की बात कही।

जनसंपर्क अभियान में सीपीआई के अंचल मंत्री भूषण सिंह,राजद प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी,सीपीएम नेता उमेश कुंवर कवि,अवध किशोर चौधरी,युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष मुकेश मेहता,प्रमिला साहनी,जगदीश पोद्दार,जिला महासचिव राजद अरुण यादव,किसान नेता साजो राय बसी आलम,राजेश शर्मा ,उदयकांत चौधरी,सीताराम यादव, राजद जिला उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार दीपक उर्फ मनोज यादव,पूर्व प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास समेत विभिन्न पंचायत के पंचायत अध्यक्ष समेत महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगो को रैली में चलने का आहवान किया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -