जमीनी विवाद के मारपीट में पति-पत्नी घायल, ईलाज के लिए पीएचसी में भर्ती  

 

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

वीरपुर थाना क्षेत्र के मैदा बभनंगामा पंचायत के वार्ड नं 3  में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बिच जमकर मार पीट किया गया। जिसमें से एक पक्ष से पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 की पुलिस ने दोनों घायल पति-पत्नी को प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया।

घायल पति-पत्नी ने प्राथमिक उपचार बाद अपने ही परोसी औरंगजेब समेत चार अन्य लोगों के विरुद्ध थाना में आवेदन देते हुए न्याय दिलाने की गुहार को लगाया है। घायल पति-पत्नी की पहचान मैदा बभनंगामा पंचायत के वार्ड नं 3 के मोहम्मद सलीम के पुत्र मोहम्मद अस्लेन, अस्लेन की पत्नी आशिया खातुन के रूप में किया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -