नालंदा: जेडीयू नेता का पुलिस पर रौब, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

 

व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष है विजयकांत

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा में जदयू नेता के द्वारा पुलिस को हड़काने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 11 जून की रात्रि सवा 9:15 बजे का है। जदयू नेता वर्तमान में नालंदा के व्यावसायिक उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजयकांत हैं।

Midlle News Content

वायरल वीडियो में जदयू नेता कह रहें हैं कि उनसे बड़ा गुंडा इस शहर में कोई नहीं है। इतना ही नहीं वह पुलिस को यह निर्देश भी दे रहे हैं की जो उनके सामने (भतीजा) बोल रहा है उसे पकड़ कर थाने ले जाएं। इतना ही नहीं जब पुलिस जांच कर रही होती है तो उसी क्रम में विजयकांत पुलिस पर अपना पावर का रॉब दिखाते हैं।

जब महिला कांस्टेबल विजयकांत को शांत रहने के लिए कहती है तो विजयकांत पुलिस को यह कहते हुए दिख रहे हैं कि हमको आप पहचानते हैं क्या? डायरेक्ट सीएम है हम यह मान कर चलिए आप, इसके बाद विजयकांत अपने ऊपर वाले पॉकेट से आई कार्ड निकाल कर महिला कांस्टेबल को दिखाते हैं। महिला कांस्टेबल उनसे आराम से बात करने की अनुरोध करती है।

दरअसल लहेरी थाना क्षेत्र के आलमगंज मोहल्ले में पैतृक जमीन पर दुकान बनी हुई है। विजयकांत और शिवेंद्र कुमार दोनों भाइयों की आमने-सामने ही कपड़े की दुकान है। जिसके मुख्य रास्ते पर ताला लगाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए लहेरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी।लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि भूमि विवाद मामले में पुलिस गई थी ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored -

- Sponsored -