बेगूसराय में ई रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत,बाल बाल बचा मासुम

मृतक व्यक्ति की पहचान खगरिया जिले के करवा मोर दौका का गांव के रहने वाले भुवनेश्वर पासवान के रूप में की गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में ई रिक्शा पलटने से ई रिक्शा में दबकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में एक बच्चा बाल बाल बच गया। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया स्टेशन के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान खगरिया जिले के करवा मोर दौका का गांव के रहने वाले भुवनेश्वर पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि भुवनेश्वर पासवान अपने एक बच्चा को लेकर एनएच के किनारे से जा रहे थे।

Midlle News Content

तभी अचानक ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा पलट के ही उसमें भुनेश्वर पासवान दब गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि इस हादसे में बच्चा बाल बाल बच गया। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया है कि यह राहगीर थे। यह  व्यक्ति बाजार कर के अपने बच्चों के साथ जा रहे थे। तभी ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा पर प्लाई लोड था और उसमें दबने से उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बलिया थाना पुलिस को दी मौके पर बलिया थाने के पुलिस पहुंचकर शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। वही इस घटना के संबंध में बलिया थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया है कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की तहकीकत में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored -

- Sponsored -