तेघड़ा में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पूरे इलाके में सनसनी

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना क्षेत्र पिढ़ौली की घटना, मृतिका की बहन और मायके वाले ने लगाया फांसी लगाकर मारना का आरोप, पति हमेशा करता था मारपीट।

0

बेगूसराय जिला के तेघड़ा थाना क्षेत्र पिढ़ौली की घटना, मृतिका की बहन ने लगाया फांसी लगाकर मारना का आरोप, पति हमेशा करता था मारपीट।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया एवं इस घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं मृतका के मायके वालों का आरोप है कि मुन्नी देवी को गला दबाकर हत्या कर शव को बांध के पास फेंक दिया गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली गांव की है। मृतिक महिला की पहचान पिढौली गांव के रहने वाले अमित महतो का 35 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी के रूप में की गई है। मृतिका के बहन काजल कुमारी ने बताया कि मुन्नी देवी को तीन पुत्री होने के कारण उसके पति और घरवाले लगातार मारपीट और गाली गलौज करते रहते थे।

Midlle News Content

इसको लेकर अक्सर दोनों पति पत्नी में मारपीट हमेशा होते रहता था। इसी से बजह से मुन्नी को गला में फंदा डालकर हत्या कर सभी लोग घर से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आज रविवार दोपहर मोबाइल के माध्यम से जानकारी मिली कि मुन्नी देवी की मौत हो गई है। आनन-फानन में सभी लोग पिढ़ौली गांव पहुंचे तो घर पर शव नहीं मिला और घर से कुछ दूर पर बांध किनारे शव फेका मिला।

उन्होंने बताया कि मुन्नी देवी को गला में फंदा लगाकर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बांध किनारे फेंक दिया। ससुराल के जितने लोग थे सभी घर छोड़कर फरार पाए गए। फिलहाल इस घटना की जानकारी तेघड़ा थाने की पुलिस को परिजनों के द्वारा दी गई। मौके पर तेघड़ा थाना की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार 2011 में मुन्नी देवी की शादी अमित से बड़ी धूमधाम से हुई थी। इस दौरान मुन्नी देवी को 3 पुत्री एवं 1 पुत्र हुआ था। पुत्री होने से नाराज पति लगातार मुन्नी देवी के साथ मारपीट, गाली ग्लौज के साथ ताना देना और दहेज की बराबर मांग करता था।आखिरकार पति के द्वारा अपने ही पत्नी को गले में फंदा लगाकर बेरहमी से हत्या करने का मृतिका की बहन काजल देवी और मायके वाले आरोप लगा रहे हैं।

बेगूसराय से सुमित कुमार बबलू 

- Sponsored -

- Sponsored -