समस्तीपुर में ठंड ने 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, तीसरे दिन भी सूर्य के दीदार को तरसते रहे लोग

शीतलहर के दौरान समस्तीपुर में दिन का पारा 13.7 डिग्री पर पहुंचा।

0

शीतलहर के दौरान समस्तीपुर में दिन का पारा 13.7 डिग्री पर पहुंचा।

डीएनबी भारत डेस्क 

समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार में 3 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर बिहार है। ठंड ने पिछले 26 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अधिकतम तापमान में हुई भारी गिरावट के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज से 26 साल पहले 1998 में अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

मौसम वैज्ञानिक अब्दुल सत्तार ने बताया कि यह स्थिति अभी दो-तीन दिनों तक जारी रह सकती है। लगातार सूरज के नहीं निकलने के कारण कनकनी बढ़ी हुई है। 4 से 6 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछिया हवा ने ठंड को और बढ़ा दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 13.7 रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य तापमान से 7.7‌ डिग्री कम है।

Midlle News Content

‌ न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। बुधवार को विजिबिलिटी करीब 30 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 88 प्रतिशत व दोपहर में 82 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया है। 4.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चल रही है।

उधर मौसम वैज्ञानिक डॉ अब्दुल सत्तार ने कहा अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। इसका असर दिखने भी लगा है। दिन-प्रतिदिन तापमान में कमी आ रही है। सुबह और रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। विशेषकर उत्तर भारत में जाड़े का प्रकोप कुछ अधिक ही रहता है। इसका प्रभाव इंसानों, जानवरों के साथ साथ फसलों पर भी पड़ता है। अधिक सर्दी से फसलों की उत्पादकता पर विपरीत असर पड़ता है।

समस्तीपुर संवाददाता अनिल चौधरी

- Sponsored -

- Sponsored -