पूर्व उप प्रमुख का शव गांव पहूंचते ही पसरा मातमी सन्नाटा, नम आंखो से लोगों ने दी श्रद्धांजलि

सड़क हादसे में चालक टेनी महतों सहित पूर्व उप प्रमुख शिव कुमार यादव की मौत, दो गम्भीर रूप से घायल।

0

सड़क हादसे में चालक टेनी महतों सहित पूर्व उप प्रमुख शिव कुमार यादव की मौत, दो गम्भीर रूप से घायल। दोनों जख्मी का निजी अस्पतालों में चल रहा इलाज। एक साथ दो – दो अर्थियों को कंधा दिया विभिन्न दलों के नेताओं ने।

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी प्रखण्ड के पूर्व उप प्रमुख शिव कुमार यादव का शव शनिवार की अल सुबह उनके पैतृक आवास पिपरा देवस गांव वार्ड संख्या-11 स्थित उनके पैतृक आवास पहूंचते ही आस-पास के गांवों में मातमी सन्नाटा छा गया है। जन-जन के प्रिय एवं राजद के कद्दावर नेता पूर्व उप प्रमुख शिव कुमार यादव शिबू यादव के नाम से प्रचलित थे। वह हर किसी के सुख दुःख में हर समय साथ रहने तथा काम आने वाले साथी थे।

हमने एक अच्छे और सच्चे साथी को खो दिया है। जिसकी भरपाई नहीं हो सकता है।यह हमारे और समस्त सामाज के लिए व्यक्तिगत, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं के जीवन के लिए बहुत बड़ा अपूर्णीय क्षति है। उक्त बातें वरिष्ठ राजद नेता सह निवर्तमान मुखिया हाजीपुर पंचायत नवल किशोर सिंह, अजय कुमार, पूर्व मुखिया पपरौर अरविन्द राय, पूर्व पंसस दिनेश कुमार, पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह, रविन्द्र कुमार , सरपंच पिपरा देवस रामप्रकाश महतों, कांग्रेस नेता कौशल किशोर सिंह आदि ने कही।

वहीं घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मृतक शिव कुमार यादव के पुत्र गौतम कुमार ने रुधिर मुख से बताया कि शुक्रवार को दिन में पापा घर से वैशाली जिले के जंदाहा क्षेत्र में परिवार के एक सदस्य के शादी में शामिल होने गए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान बिती रात नौ बजे के करीब जंदाहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत हरप्रसाद में घने कोहरे के कारण गाड़ी सड़क किनारे गढ्ढे में जा गिरी।

Midlle News Content

जिसमें स्कार्पियो गाड़ी के चालक बरौनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत पिपरा देवस गांव वार्ड संख्या-11 निवासी स्व दिनेश महतों के 45 वर्षीय पुत्र टेनीलाल महतों की मौके पर मौत हो गया। तथा स्थानीय निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान शुक्रवार -शनिवार की रात करीब एक बजे हमारे पिता पूर्व उप प्रमुख शिव कुमार यादव का मौत हो गया।

उनके साथ रहे उनके दामाद बीरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मोराधपूर गांव निवासी गुड्डू यादव तथा ममेरे भाई बछवाड़ा थाना क्षेत्र अन्तर्गत चिरंजीवीपूर गांव निवासी अनिल यादव भी गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों ने निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। यह सभी किराए की एक स्कार्पियो गाड़ी पर सवार होकर वैशाली जिले में जंदाहा शादी समारोह में शामिल होने गये थे।

बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय में लाया गया पूर्व उप प्रमुख शिव कुमार यादव का पार्थिव शरीर, पदाधिकारी एवं नेताओं ने दिया श्रद्धांजलि।

पंचायती राज व्यवस्था में के दुसरे कार्यकाल में बरौनी प्रखण्ड के उप प्रमुख रहे शिव कुमार यादव का पार्थिव शरीर बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय परिसर पहुंचते ही प्रखण्ड मुख्यालय गम के माहौल में तब्दील हो गया। वहीं दूसरी तरफ बरौनी बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह के अगुवाई में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

वहीं पूर्व प्रमुख को राजद जिला अध्यक्ष मोहीत यादव, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, प्रखण्ड प्रमुख बरौनी अनिता देवी, पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, कांग्रेस नेता सह पैक्स अध्यक्ष पिपरा देवस कौशल किशोर सिंह, राजद प्रखण्ड अध्यक्ष हरिनंदन कुमार, जदयू शंभू कुमार सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जदयू जिलाध्यक्ष मो आफाक अख्तर उर्फ हुकूमत, वरिष्ठ राजद नेता नवल किशोर सिंह, पूर्व उप मुख्य पार्षद धर्मेन्द्र कुमार, नीशा भारती, अरविंद कुमार महतों, मो नौशाद खां, चन्दन कुमार, रामनरेश सिंह, कांग्रेस नेता मो मासूम खां, भाजपाई राजकिशोर सिंह, पूर्व मुखिया अरविंद कुमार राय, अजय कुमार, जिला पार्षद सदस्य राजीव कुमार, जनार्दन यादव, दिनेश कुमार, बृजू राय, पूर्व सरपंच राजन चौधरी, सुरेन्द्र सिंह, रविन्द्र कुमार, पंसस जीतेन्द्र कुमार, सितारा खातून, वकिल रजक, कन्हैया कुमार सहित हजारों लोगों ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -