नालंदा में दिन-दहाड़े महिला को बंधक बनाकर अज्ञात बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को दिया अंजाम, लगभग 15 लाख के लूट का अनुमान

घटना नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या नगर की।

0

घटना नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या नगर की, स्थानीय पुलिस जांच में जुटी।

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला में बदमाशों का आतंक इतना बढ़ चुका है कि अब लोग दिन में भी अपने आप को सुरक्षित नहीं मानते हैं। नालंदा जिला के विभिन्न क्षेत्र में चोरी और लूट की घटना से ग्रामीण दहशत में जीने को विवश है। आलम यह है कि दिन दहाड़े दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के अयोध्या नगर निवासी पंचायत रोजगार सेवक रंजू देवी को लगभग आधा दर्जन की संख्या में बदमाश लूटरों ने बंधक बनाकर कर लूट की बड़ी घटना को बेखौफ अंजाम दिया। इस घटना में सोने चांदी के आभूषण एवं नगद रूपये व समान लगभग 15 लाख के लूट का अनुमान लगाया जा रहा है।

Midlle News Content

जानकारों के मुताबिक अज्ञात लूटरों ने पंचायत रोजगार सेवक रंजू देवी के घर में घुसकर करीब 2 घंटों तक तांडव मचाया। इस दौरान डकैतों ने घर के अंदर रखे महंगे आभूषण अन्य सामान और नगद समेत 15 लाख की लूट की घटना को दिया अंजाम। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के संबंध में रिश्तेदारों ने बताया कि संदिग्ध अज्ञात लोगों के द्वारा पिछले कई दिनों से घर के आसपास देखा जा रहा था। घर में सिर्फ एक महिला के अलावा और कोई भी मौजूद नहीं था। इसका लूटेरों ने फायदा उठाकर लूट की घटना को अंजाम दिया।

अज्ञात बदमाश घर के अंदर दूध देने के बहाने घुसकर महिला की आंखों में पट्टी बांधकर लूट की घटना को अंजाम देनें में सफल रहे। हालांकि जिस जगह पर यह घटना घटी है वह इलाका भीड़ भाड़ वाला आवासीय जगह है। बावजूद बदमाशों ने बेखौफ होकर 2 घंटे तक लूट की घटना को अंजाम देते रहे। जो पुलिस जांच का विषय है।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। डकैत कितने शातिर थे कि अपने साथ घर के अंदर लगे सीसीटीवी के हार्ड डिस्क को भी अपने साथ ले गए। इसके पूर्व में भी इसी इलाके में 12 और 15 दिसंबर को चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

- Sponsored -

- Sponsored -