खगड़िया में विधुत स्पर्शाघात से एक किसान और गाय की मौत

खगड़िया जिला के महेशखूंट थाना क्षेत्र के सपाहा ढाला के पास की घटना।

0

 

खगड़िया जिला के महेशखूंट थाना क्षेत्र के सपाहा ढाला के पास की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क

Midlle News Content

खगड़िया महेशखूंट थाना क्षेत्र के सपाहा ढ़ाला के पास विधुत स्पर्शाघात से एक किसान एवं गाय की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक महेशखूंट के सपाहा ढाला के पास गाय चराने के लिए पशुपालक गाय के साथ पहुंचा था। जहां मौजूद गड्ढे के पानी में विधुत प्रवहित थी और प्यासा गाय जैसे ही गडढ़े में पानी के स्पर्श में आया करेंट के झटके से छटपटाने लगा। जिसे बचाने के लिए पशुपालक पहुंचाऔर वह भी करेट की चपेट में आ गया और दोनों की मौत हो गई।

मृतक पशुपालक की पहचान गांव के ही अर्जुन यादव के रूप में हुई है। वहीं परिजन को मौत की खबर मिलने के बाद घटना स्थल पर भाड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। वहीं विधुत विभाग  जर बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन को कटवाया गया। वहीं घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेजा गया। गाय और किसान के मौत पर परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है ।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -