न करें महिला को प्रताड़ित, वीरपुर थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क प्रशिक्षण का किया गया शुरूआत

बेगूसराय जिला के सभी थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क प्रशिक्षण का किया गया शुरुआत।

0

बेगूसराय जिला के सभी थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क प्रशिक्षण का किया गया शुरुआत।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र ही नहीं बल्कि पुरे प्रदेश के विभिन्न जिला में दशकों पूर्व से पूरूषों के द्वारा किसी ना किसी रूप में घरेलू महिलाएं, कामकाजी महिलाएं सहित ऑफिसीयल महिलाओं को भी आर्थीक, राजनीतिक, मांसिक, शारिरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।

Midlle News Content

महिलाएं प्रताड़ित नहीं हो इसके लिए राज्य सरकार के निर्देश पर मंगलवार को वीरपुर थाना में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार के द्वारा महिलाओं को सम्मान और इज्ज़त के साथ समाजिक सरोकार से संबंधित निर्णय लेने, हक पाने के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया।

मौके पर मौजूद महिला पुलिस प्रशिक्षक अंकिता सिंह व मधुमति कुमारी ने बताया कि आए दिन समाज में महिलाओं को विभिन्न तरह से प्रताड़ित किया जाता है। कुछ घटनाओं में देखा गया है कि थाना में पूरूष पदाधिकारियों के समाने महिलाएं बेझिझक घटना से संबन्धित बातों को नहीं रखपाती हैं।

जिससे पीड़ित महिलाओं को उचित परामर्श या न्ययाय पाने में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उक्त परेशानियों से निजात पाने के लिए ही वीरपुर थाना में महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। जिससे संबंधित वीरपुर थाना में सात दिवसीय प्रशिक्षण की व्यवस्था किया गया है। मौके पर पुअनी दया शंकर राम, पीटीसी बसंत कुमार, महिला पुलिस बल खुशबू कुमारी, शांति कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित पुलिस पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored -

- Sponsored -