वीरपुर थानाक्षेत्र से लापता व्यक्ति का परबंदा नदी से संदिग्ध अवस्था में शव बरामद

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र के पिपरादोदराज परबंदा गांव का दिलीप महतो 4 दिन से था लापता।

0

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र के पिपरादोदराज परबंदा गांव का दिलीप महतो 4 दिन से था लापता।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र पिपरादोदराज परबंदा गांव निवासी स्व हरिनंदन महतों उर्फ बुटली महतों का 43 वर्षीय पुत्र दिलीप महतों की शव 04 दिन बाद नग्न अवस्था में शनिवार को उसके घर स्थित बलान नदी से बरामद किया गया।स्थानीय लोगों ने आज शनिवार को उसके गांव स्थित बलान नदी में तैरते हुए शव को देखा। जिसकी सुचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दिया गया।

शव मिलने की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद शव की शिनाख्त 04 दिन से लापता दिलीप के रूप में की गई। जिससे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। देखते ही देखते सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ दिलीप को एक पल देखने के लिए उमड़ पड़ी। उसके 75 वर्षीय मां सुशीला देवी ने बुढ़ापे का सहारा खो जाने की गम में आंखों के आंसू तक को सुखा डाला है।

Midlle News Content

पत्नी कंचन देवी के सामने तो दुखों का पहाड़ मानों खड़ा हो गया है। उसके सामने बुढ़ी सासु मां सहित आठ वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी, पांच वर्षीय श्रृष्टि कुमारी के अलावे तीन माह के गर्भ में पल रहे बच्चे की परवरिश, पढ़ाई-लिखाई के साथ शादी की समस्या उत्पन्न हो गई है। कंचन देवी चीत्कार मारते हुए कह रही थी कि ई की कैलहो हो भंग्वान। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के द्वारा घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

ग्रामीणों के द्वारा यह भी कहा जा रहा था कि जब एक दिन पहले गोताखोरों और एसडीआरएफ के द्वारा 5 घंटे तक शव खोजने का अथक प्रयास किया गया तो शव नहीं मिला। आज अचानक कैसे नदी में शव तैरने लगा। ग्रामीणों की मांग पर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने वरीय पुलिस पदाधिकारी को घटना की जानकारी देते हुए स्वान दस्ता को भी घटनास्थल पर बुलाया। हालांकि स्वान दस्ता की टीम कुछ खास नहीं कर पायी। इस संबंध में थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस घटना को लेकर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।विशेष जांचोपरांत ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

घटना की जानकारी पर तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। इस संबंध में विधायक ने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ समाज को सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता राशि दिये जाने की मांग की। मौके पर मुखिया नीरज प्रभाकर, सरपंच हीरालाल कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored -

- Sponsored -