बेगूसराय में अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी के घटना को अंजाम

घटना बेगूसराय जिला नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर मोहल्ले का।

0

घटना बेगूसराय जिला नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर मोहल्ले का।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में चोरों ने एक बार फिर से एक घर को अपना निशाना बनाया और नव निर्मित भवन में घरवालों को सोते देख कमरे से लैपटॉप, जेवरात, नगद एवं मोबाइल पर हाथ साफ किया। इस घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। घटना शनिवार की देर रात नगर थाना क्षेत्र क़े विष्णुपुर की है।

Midlle News Content

पीड़ित परिवार ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर चोरों के खिलाफ़ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। निगम वार्ड संख्या 39 राम नगर विष्णुपुर निवासी पीड़ित अमित कुमार ने बताया शनिवार रात घर के सभी लोग सो रहे थे। तभी चोरों ने मकान की दीवार फांद कर छत पर चढ़ गया और नीचे कमरे में प्रवेश कर 20 हज़ार रुपए नगद सहित तीन कीमती मोबाईल, एक लैपटॉप एवं कुछ जेवरात लेकर भाग गया।

लगभग ढ़ाई लाख मूल्य के चोरी की जानकारी देते हुए उसने बताया कि मुहल्ले के कई घरों में चोरी की घटना घटी है। लेकिन उक्त घटना के बाद एक तरफ जहां पुलिस अभी तक मौके पर नहीं पहुंची है तो वहीं मामला दर्ज करने में भी आनाकानी कर रही है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -