बेगूसराय पुलिस की कार्रवाई में 62 डीजे जप्त…चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी एवं रमजान पर्व में रहेगा डीजे पूर्णत: प्रतिबंधित

24 घंटे के अंदर में बेगूसराय जिला के विभिन्न थानों से कुल 62 डीजे पुलिस ने किया जप्त, साथ ही जप्त सभी डीजे संचालकों के विरूद्ध विधि सम्मत की गई कार्रवाई, बेगूसराय एसपी के निर्देश पर एनटी डीजे हेल्प नंबर 06243-230200 जारी।

24 घंटे के अंदर में बेगूसराय जिला के विभिन्न थानों से कुल 62 डीजे पुलिस ने किया जप्त, साथ ही जप्त सभी डीजे संचालकों के विरूद्ध विधि सम्मत की गई कार्रवाई, बेगूसराय एसपी के निर्देश पर एनटी डीजे हेल्प नंबर 06243-230200 जारी।

डीएनबी भारत डेस्क 

चैती दुर्गा पूजा, रानवमी पर्व एवं रमजान पर्व को लेकर पूरे जिले में निरोधात्मक कार्रवाई की धारा 107 / 116 द0प्र0स0 के तहत कुल 6314 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गयी है। जिसमें सबसे अधिक मुफसिल थाना में 619, बलिया थाना में 570 छौड़ाही में 367, साहेबपुरकमाल थाना में 451, वीरपुर थाना में 360, तेघड़ा थाना में 290 एवं बछवाड़ा थाना में 280 व्यक्तियों से 01-01 लाख का बॉण्ड भराया गया है।

सभी थाना, ओपी में कुल 34 शांति समिति की बैठक की गयी है, जिसमें उपस्थित सभी माननीय, प्रबुद्ध सदस्यों से रानवमी पर्व चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ पर्व, रमजान पर्व में शांति एवं सौहार्द बनाये रखने के लिए कहा गया है। इस दौरान एसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर बेगूसराय जिला में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध का निर्देश दिया गया। और सभी थानाध्यक्ष को डीजे संचालाकों का पूरा ब्यौरा रजिस्टर में संधारित करने का भी सख्त निर्देश दिया गया है।

Midlle News Content

जिले में 406 डीजे संचालकों से द०प्र०स० की धारा 107 के तहत कार्रवाई करते हुए 05-05 लाख का बॉण्ड कराया गया है। जिसमें सबसे अधिक वीरपुर थाना में 65, भगवानपुर थाना में 56. साहेबपुर कमाल थाना में 30, मुफसिल थाना में 24, डंडारी थाना में 25, खोदाबंदपुर में 20 व्यक्तिया को बॉण्ड डाउन करायागया है।

वहीं उपद्रव एवं अफवाह फैलाने वालों पर बेगूसराय पुलिस द्वारा रानवमी पर्व चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ पर्व, रमजान पर्व के समापन तक लगातार नजर रखेगी इसके लिए सोसल मीडिया मानीटरिंग सेल में 24 घंटे पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जिसमें फेसबुक, वाट्सअप, ट्विटर पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। सभी थानों में बने कुल 36 साईबर सेनानी ग्रुप के द्वारा निगरानी की जा रही है।

रानवमी पर्व चैती दुर्गा पूजा, चैती छठ पर्व, रमजान पर्व के मद्देनजर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु 228 स्थलों पर 912 सशस्त्र बल, 912 लाठी बल एवं 228 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। किसी भी आपत स्थिति से निपटने के लिए सभी अनुमंडल में 05 क्विक रिस्पॉन्स टीम का गठन किया गया है। साथ  04 अलग क्विक रिस्पॉन्स टीम पुलिस केन्द्र में बनाया गया है जो भ्रमणशील रहेंगे। साथ ही सभी थाना, ओपी अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि भीड़-भाड वाले स्थानों में प्रभावी गश्ती कराना सुनिश्चित करेंगे।

नोट- बेगूसराय पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243–230200 एवं बेगूसराय पुलिस साइबर सेल व्हाट्सएप नम्बर- 8540036840 जारी किया है।

- Sponsored -

- Sponsored -