तानाशाह भाजपा का खात्मा ही कॉ शिवाकांत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि- माकपा

कॉ शिवकांत के निधन पर श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन।

0

 

कॉ शिवकांत के निधन पर श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन, विभूतिपुर विधायक ने काॅ शिवाकांत के सम्मान में पुस्तकालय बनवाने की घोषणा की।

डीएनबी भारत डेस्क 
केंद्र की तानाशाह भाजपा सरकार और अलोकतांत्रिक हो गयी है। देश की सत्ता से इसकी खात्मा ही कॉ शिवकांत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह विचार बिहार विधान मंडल में माकपा दल के नेता विभूतिपुर के विधायक कॉ अजय कुमार ने शनिवार खोदावंदपुर प्रखंड के मटिहानी गांव में में आयोजित माकपा नेता कॉ शिवाकांत के श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा में कही।

उन्होंने कहा कि आज देश की कुल पूंजी का 42 प्रतिशत मात्र एक लोगों के पास है। अमीर और अमीर हो रहे हैं तो दुसरी तरफ गरीब गरीबी के बोझ तले दबता जा रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी पर आज खतरा है। जो संविधान पर खतरा है। कॉ शिवकांत भाई ने इन्हीं गलत नीतियो  के खिलाफ जीवनपर्यंत लड़ते रहे। और अपनी शहादत से लाल झंडा को और सुर्ख लाल किया।

Midlle News Content

किसान सभा के राज्य अध्यक्ष पूर्व विधायक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश गरीबी, भुखमरी, अशिक्षा से ग्रसित है। अपराध और भ्र्ष्टाचार चरम पर है। किसान और नौजवान परेशान हैं। वहीं भाजपा हिन्दू – मुस्लिम, मंदिर – मस्जिद की बात कर देश के मूल समस्या से जनता को भटकाकर सत्ता भोग रही है। कॉ शिवकांत ने इन्ही मूल्यों के खिलाफ संघर्ष किया।शिवाकान्त एक व्यक्ति नही संस्था थे। उनके विचारों और संघर्षों को मंजिल तक पहुंचना ही उनके प्रति श्रद्धांजलि होगी।

उपस्थित सैकड़ों माकपा नेता, कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने  विधायक राजवंशी महत्त्व से काॅ शिवाकांत के सम्मान में ब्लॉक के पास मटिहानी के प्रवेश द्वार पर एक गेट और मूर्ति लगवाने का मांग किया। सभा को संबोधित करने के क्रम में विभूतिपुर विधायक ने मटिहानी में काॅ शिवाकांत के सम्मान में एक पुस्तकालय बनवाने का घोषणा कई। मंच संचालन माकपा नेता राम बहादुर सुमन एवं धन्यवाद ज्ञापन मदन कुमार ने किया।

कार्यक्रम को बिहार विधान मंडल दल के सचेतक सह स्थानीय विधायक राजवंसी महतो, माकपा के जिला मंत्री रत्नेश झा, पूर्व जिलामंत्री सुरेश यादव, वामपंथी चिंतक डॉ भगवान प्रसाद सिन्हा, माले जिलामंत्री चंद्रदेव वर्मा, अवधेश कुमार, भकपा अंचल मंत्री उदयचंद्र झा, जगेश्वर राय, अरुण कुमार, जदयू नेता अवनीश वर्मा, चंद्रशेखर महतो, प्रो ब्रजनंदन यादव, संजय सुमन, चंद्रदेव सहनी, पूर्व उप प्रमुख नेतराम यादव, कांग्रेस नेता अरुण कुमार सिंह आदि ने श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा को संबोधित किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

 

- Sponsored -

- Sponsored -