खगड़िया में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 

खगड़िया जिला के चित्रगुप्त नगर पुलिस ने फर्जी दरोगा को समाहरणालय से किया गिरफ्तार।

डीएनबी भारत डेस्क 

Midlle News Content

खगड़िया जिला से चित्रगुप्त नगर थाना की पुलिस ने समाहरणालय से फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार फर्जी दरोगा की पहचान सुपौल जिला के छातापुर वार्ड नं 7 निवासी दयानन्द यादव के पुत्र अजय यादव के रूप में हुई है ।

बताया जाता है कि तीन माह से खगड़िया शहर में सबइंस्पेक्टर का वर्दी पहन के कर घूम रहा था। जो खगड़िया के जेल रोड में किराए के मकान में रहता था। स्थानीय पुलिस को जब शक हुआ तो गिरफ्तार फर्जी दरोगा के कागजात की जांच की गई और सारी जानकारी गलत पाई गई म। जिसके बाद गिरफ्तार आरोपी को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

- Sponsored -

- Sponsored -