बेगूसराय में प्रेमी युगल का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी, मृतक युवक के परिजन ने लगाया हत्या किये जाने का आरोप, लाखो थाना क्षेत्र की घटना

बेगूसराय रेल थाना क्षेत्र बरौनी कटिहार रेल खण्ड लाखो का मामला, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित युवक के परिजन व ग्रामीणों ने किया एनएच 31 को जाम।

0

बेगूसराय रेल थाना क्षेत्र का मामला, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशित युवक के परिजन व ग्रामीणों ने किया लाखो थाना क्षेत्र एनएच 31 को जाम।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक तरफ जहां प्रेमी युगल के डबल मर्डर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं इस हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों में विभिन्न प्रकार के चर्चे हैं। बताते चलें कि बेगूसराय जिला अंतर्गत बरौनी कटिहार रेल खण्ड लाखो गुमती के समीप युगल जोड़े का शव मिलने से पूरे ईलाके में सनसनी फैल गई। घटना बेगूसराय रेल थाना क्षेत्र की है। वहीं मृतक प्रेमी जोड़े की पहचान लाखो थाना क्षेत्र डुमरी के रहने वाले नुनू बाबू एवं लाखो थाना क्षेत्र के ही अयोध्या बारी की रहने वाली रूपम कुमारी के रूप में की गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक नुनू बाबू पूर्व अयोध्या बारी के पूर्व सरपंच के यहां ट्रैक्टर चालक का काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया था। जिसकी भनक लड़की के परिजन को लग गई थी। लगभग 6 महीना पूर्व युवक ने पूर्व सरपंच के यहां काम भी छोड़ दिया। वहीं मृतक युवक नुनू बाबू के माता पिता ने बताया कि बीती 24 अक्टूबर की रात मृतिका रूपम कुमारी की मां एवं पिता उसके घर पर पहुंचे और आरोप लगाया कि नुनू बाबू उसकी पुत्री को लेकर भाग गया है तथा अपने किसी संबंधी के यहां रुका हुआ है। तत्पश्चात सभी लोग प्रेमी युगल की खोजबीन करने लगे पर दोनों का देर रात तक कहीं कुछ पता नहीं चल सका।

 

Midlle News Content

अचानक 25 अक्टूबर की अहले सुबह बरौनी कटिहार रेल खण्ड लाखो गुमती के प्रेमी युगल नुनू बाबू एवं पूर्व सरपंच की पुत्री रूपम कुमारी का शव रेलवे ट्रैक मिलने की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। जिसके बाद मृतक युवक के आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने लड़की के परिजन पर हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए अपराधी की गिरफ्तारी की माअंग को लेकर लाखो एनएच 31 मुख्केय सड़क को जाम कर दिया। वहीं ग्रामीणों में इस हत्या को लेकर कई तरह के चर्चाए हैं। और लोग इसे प्रेम प्रसंग के कारण हत्या से जुड़ा मामला भी बता रहे हैं।और इसी वजह से उक्त जोड़े की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है।

 

वहीं एक तरफ जहां उक्त मामले में मृतक युवक के माता पिता लड़की के पिता सहित उसके मां एवं भाई पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं लड़की की मां ने अपने आप को निर्दोष बताते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व उसकी बेटी रूपम कुमारी के किताब से एक प्रेम पत्र बरामद किया गया था उसके बाद इनके प्रेम संबंध की पुष्टि हुई थी। तत्पश्चात उन्होंने नुनु बाबू को अपने यहां काम करने से मना कर दिया गया था। इस हत्या में उन लोगों का कोई हाथ नहीं है। घटना के बाद आक्रोशित लोग लाखो के समीप एनएच 31 को जाम कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने लड़की की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर इस हत्या का राज क्या है।

बेगूसराय से सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -