परना मुखिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी मो महफूज अंसारी ने बढ़ते पुलिस दबिश के कारण न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

बेगूसराय जिला के परना मुखिया वीरेंद्र शर्मा की 2 फरवरी को गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी।

0

बेगूसराय जिला के परना मुखिया वीरेंद्र शर्मा की 2 फरवरी को गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में 2 फरवरी को दिनदहाड़े परना पंचायत के लोकप्रिय मुखिया वीरेंद्र शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के मामले का मुख्य आरोपी पूर्व मुखिया मो महफूज अंसारी ने बेगूसराय पुलिस की बढ़ते दबिश से भयभीत होकर सोमवार को बेगूसराय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।

Midlle News Content

इस संबंध में बेगूसराय जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र ने बताया कि पुलिस दबीश एवं कुर्की वारंट से डरकर आरोपी ने न्यायालय में आत्म समर्पण किया है। जिला पुलिस कप्तान ने बताया कि बीते 2 फरवरी को आरोपी मो महफूज अंसारी ने परना पंचायत के मुखिया को गोली मारकर हत्या करवाई थी।

जिसके बाद से पुलिस की विशेष टीम द्वारा पूर्व मुखियो मो महफूज अंसारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। तो दुसरी तरफ आरोपी के खिलाफ पुलिस कुर्की की तैयारी की प्रक्रिया कर रही थी।

बताते चलें कि एक अच्छे जनप्रतिनिधि के तौर पर उभर रहे लोकप्रिय मुखिया बीरेंद्र शर्मा को बदमाशों ने उस वक्त निशाने पर लिया जब वे अपने पंचायत स्थित परना गांव से बाइक पर सवार होकर बेगूसराय मार्केट जा रहे थे। तभी अचानक सोना चिमनी के निकट घात लगाये बाइक सवार बदमाशों ने मुखिया को गोलियों से छलनी कर दिया।

इस घटना में मुखिया वीरेंद्र शर्मा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थीं। वहीं हत्याकांड का मुख्य आरोपी का न्यन्याया में आत्मसमर्पण किये जाने पर एसपी बेगूसराय योगेन्द्र कुमार ने बताया है कि आत्मसमर्पित मुखिया को रिमांड पर लिये जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -