बेगूसराय में नवविवाहिता ने ससुराल वाले पर लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना गांव निवासी लड़की 23 वर्षीय चंदा की 27 अप्रैल 2022 को बखरी थानाक्षेत्र नगर परिषद अन्तर्गत रामपुर निवासी राजेश कुमार से हुई थी शादी, शादी के महच 10 माह बाद ही लड़की की हो गई मौत, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप जांच में जुटी पुलिस।

नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना गांव निवासी लड़की 23 वर्षीय चंदा की 27 अप्रैल 2022 को बखरी थानाक्षेत्र नगर परिषद अन्तर्गत रामपुर निवासी राजेश कुमार से हुई थी शादी, शादी के महज10 माह बाद ही लड़की ने ससुराल वाले पर लगाया दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में शादी के महज 10 महीने बाद ही लड़की के उपर  दहेज के लिए मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया हैं। इस घटना से परेशान महिला ने महिला थाना मे ससुराल वालों के खिलाफ आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। एक तरफ सरकार जहां समाज से दहेजप्रथा को जड़ से खत्म कर देने का अभियान चला रही है वहीं बेगूसराय में कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां दहेज के चंद रुपयों व सामान की खातिर नवविवाहिता बहू को प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी है।

Midlle News Content

इस कड़ी में बेगूसराय निवासी 23 वर्षीय चंदा देवी का दहेज के कारण महज 10 माह बाद ही शादी टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है। पीड़िता ने दहेज लोभी पति, ससुर, सास व देवर के खिलाफ महिला थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जिला के नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना गांव निवासी राम उदगार पंडित कि पुत्री चंदा देवी ने महिला थाना को बताया उनकी शादी 27 अप्रैल 2022 को बखरी थाना क्षेत्र के नगर परिषद अन्तर्गत रामपुर निवासी राजेश कुमार के साथ हुई थी।

इस मामले मे लड़की ने आरोप लगाया हैं की शादी के 15 दिन बाद ही पति राजेश पंडित, ससुर राजेंद्र पंडित, सास उर्मिला देवी, देवर विनय कुमार पंडित एवं दो ननद रेनू देवी व अहिल्या देवी ने दहेज में चार लाख रुपये, चार चक्का गाड़ी खरीदने के लिए मुझपर दबाव बनाने लगे। पीड़िता ने मायके वाले की मजबूरी को बताया तो सभी लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। ऐसी प्रताड़ना कि खाना-पीना देना तक बंद कर दिया। फिलहाल जांच के बाद ही इन आरोपो का सही सही पता चल पायेगा।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -