पूर्व सरपंच पुत्र ने एक नबालिक लड़की के साथ किया दुष्कर्म, तो दुसरी नबालिक लड़की को किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय जिला के साहेबपुर कमाल थानाक्षेत्र अंतर्गत पंचवीर गांव की घटना।

बेगूसराय जिला के साहेबपुर कमाल थानाक्षेत्र अंतर्गत पंचवीर गांव की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला से एक बड़ी घटना सामने आई है जहां नशे में धुत एक व्यक्ति के द्वारा जहां एक नाबालिक बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया गया है। वहीं दूसरी बच्ची को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। जिसके बाद दोनों बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है।

बताते चले की साहेबपुरकमाल थानाक्षेत्र के पंचवीर गांव में उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। जब दो नाबालिग लड़की के साथ एक ही व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुरकमाल थाना की पुलिस ने मौके वारदात पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Midlle News Content

बताया जा रहा है की दोनों बच्ची मध्य विद्यालय पंचवीर के परिसर में लगे व्यायाम करने वाले उपकरण पर खेल रही थी। तभी नशे में धूत पंचवीर के पूर्व सरपंच गोविंद महतो के पुत्र छोटे महतो ने इस घटना को अंजाम दिया।

इस मामले में सदर मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति के द्वारा जहां एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। वहीं दूसरी नाबालिक लड़की को घायल कर दिया गया है। घायल अवस्था में दोनों नाबालिग बच्ची का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस मामले में आरोपी को सूचना के बाद तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि घटना के सामने आने के बाद पूरे ग्रामीणों में तनाव का माहौल है। इस मामले में पीड़ित के परिजन ने बताया की दोनों बच्चे स्कूल कैंपस में झूला झूलने के लिए गए थे। तभी आरोपी के द्वारा दोनों बच्ची को खदेड़ने लगा। जिसके बाद दोनों बच्ची शौचालय में बंद हो गई।

जिसके बाद आरोपी शौचालय में जबरदस्ती घुसकर एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं दुसरे को घायल कर दिया। दोनों बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल इस घटना के बाद गांव में कई थाने के पुलिस कैंप कर रही है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -