बेगूसराय में लगातार जारी है तमंचे पर डिस्को, सोसल मीडिया पर विडियो वायरल

वायरल विडियो बेगूसराय जिला के लोहियानगर थाना क्षेत्र के शादी समारोह का बताया जा रहा है।

0

वायरल विडियो बेगूसराय जिला के लोहियानगर थाना क्षेत्र के शादी समारोह का बताया जा रहा है।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में तेजी से वायरल हो रहा एक वीडियो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। वायरल विडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि किस प्रकार अपराधिक मांसिकता के लोगों के मन से पुलिस का भय बिल्कुल ही समाप्त हो चुका है। वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एक शादी समारोह के दौरान दो युवकों के द्वारा बेखौफ हाथ में पिस्तौल लेकर किस प्रकार तमंचे पे डिस्को डांस किया जा रहा है।

Midlle News Content

वायरल विडियो बेगूसराय जिला के लोहियानगर थाना क्षेत्र के एक शादी समारोह का बताया जा रहा है। जहां खुलेआम डीजे की धुन पर हथियार लहराते हुए डांस किया जा रहा है। लेकिन अगर देखा जाए तो हाल के दिनों में लगातार हर्ष फायरिंग की घटनाएं एवं हथियार लहराने का वीडियो वायरल हो रहा है। जो जिला पुलिस की प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है।

नोट- डीएनबी भारत की टीम इस वायरल विडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored -

- Sponsored -