बेगूसराय में मामूली विवाद में हिंसक झड़प, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सहुरी पंचायत की घटना, 4 लोगों को मामूली चोटें तो 3 लोग गंभीर रूप से घायल।

0

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सहुरी पंचायत की घटना, 4 लोगों को मामूली चोटें तो 3 लोग गंभीर रूप से घायल।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी पंचायत के वार्ड नं 11 मुबारक पुर हसनपुर में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर हुए हिंसक झड़प में 7 लोगों को घायल होने की सूचना है। जिसमें 4 लोगों मामूली चोटें आई है वहीं ती लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल लोगों को वीरपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया।

Midlle News Content

गंभीर रूप से घायल की पहचान मबारकपुर हसनपुर के वार्ड नं 11 के निवासी मो नवी आलम के पुत्र सेफ आलम और अदील आलम तथा मो मसी आलम के 14 वर्षीय पुत्र मो नियत के रूप में किया गया है। जबकि इस हिंसक झड़प में मो नवी आलम की पत्नी साबिया खातुन, मो मसी आलम के 12 वर्षीय पुत्री नसीरा खातुन, 11 वर्षीय पुत्र इसराइल, पत्नी अनवरी खातुन को भी चोटें आई हैं। वहीं वीरपुर पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। 

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू 

- Sponsored -

- Sponsored -